(कुनिहार)
1 जनवरी 2026 को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद जिला हमीरपुर व जिला ऊना में संगठनात्मक नियुक्तियां की गई।जिला हमीरपुर से मनोहर सिंह ठाकुर जो कि स्कूल शिक्षा बोर्ड से उप -सचिव के पद से सेवा निवृत हुए हैं को जिला हमीरपुर का कार्यवाहक अध्यक्ष तथा जिला ऊना से स्वास्थ्य विभाग से अधीक्षक के पद से सेवा निवृत हुए एमएल शर्मा को जिला ऊना का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएंगी। इन्हें अपने अपने जिला में 20 दिनों में अपनी नई जिला कार्यकारणी का विधिवत गठन करके शीर्ष नेतृत्व को सूचित करना होगा तथा उसके बाद अपने जिला की अन्य इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शुरू करें। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला इकाइयों को भी सूचित किया जाता है कि इस महीने में महासंघ का राज्य स्तरीय अधिवेश भी प्रस्तावित है।इसके लिए सभी यूनिट तैयार रहे।स्थान तथा तिथि की सूचना अलग से समय पर जारी की जाएगी। उक्त अधिसूचना की जानकारी भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ के महा सचिव इंद्रपाल शर्मा ने जारी करते हुए ,कि अधिसूचना संबंधित जानकारी की प्रतिलिपियां प्रदेश अध्यक्ष सहित संबंधित जिला के कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए जारी की जाती हैं।





