सोलन
पवन कुमार सिंघ
पुलिस थाना नालागढ़ में दर्ज दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दोनों मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया। शिकायतों के आधार पर पुलिस थाना नालागढ़ में संबंधित धाराओं के अंतर्गत दो अलग अलग अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई थी।
जांच में यह सामने आया कि दोनों चोरी की घटनाओं में एक ही अभियुक्त निवासी गांव नालाग, डाकघर बरमाणा, तहसील व जिला बिलासपुर (हि.प्र.) संलिप्त था। उपरोक्त पहले भी कई बार चोरी की वारदातों में शामिल रहा है, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों वाहन बरामद कर लिए गए हैं। बद्दी पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।




