कुनिहार
प्रदेश की रेणुका ठाकुर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी गेंद बाजी से नाम कमा चुकी है ।इसी कड़ी में अब ग्रामीण स्तर पर भी लड़कियां क्रिकेट जैसे खेल में अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए पसीना बहा रही है ।ऐसा ही मंजर कुनिहार ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे हाटकोट प्रीमियर लीग ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में देखने को मिला ,जब बद्दी की टीम से कृतिका ठाकुर ने लड़को के साथ खेलते हुए बैटिंग की ।हालांकि बसंतपुर की टीम ने बद्दी को हरा दिया ।कृतिका को लड़को के साथ बेख़ौफ़ क्रिकेट खेलते हुए देखना अपने आप में बेहतरीन नजारा था ।भविष्य में यदि ग्रामीण स्तर पर लड़कियां इस खेल में शामिल होती रही ,तो और खेलो की तरह ही क्रिकेट जैसे खेल में अपने प्रदेश सहित देश का प्रतिनिधत्व करते हुए नजर आएगीं ।





