हिमाचल स्कूल प्राध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवानिवृत उपनिदेशक जीवन शर्मा ने माननीय हाईकोर्ट के निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए 779 मुख्याध्यापको व् प्रवक्ताओं की प्रधानाचार्या की पदोन्नति पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी व् मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है । जीवन शर्मा ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सुखविंदर सिंह सुक्खू , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से आग्रह किया है कि वे कम से कम 31 मार्च 2026 को या उससे पहले जनवरी ,फरवरी व् मार्च में सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचायों को उसी जिले में जिसमें वे कार्यरत हैं खाली स्टेशनों पर शीघ्र नियुक्त करने के आदेश दिए जाए ताकि उन मुख्याध्यापकों व् प्रवक्ताओं कम से कम 3 माह,2 माह या 1 माह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने का मौका मिल सके तथा उन्हें सेवानिवृति के समय मिलने वाले वित्तीय लाभ भी समय पर मिल सकें। गौरतलब है कि ये सिर्फ 40 से 50 तक प्रधानाचार्य होंगे जो 31 मार्च 2026 को सेवानिवृति होंगे । परन्तु उन्हें उच्च पाठशाला से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न जाने का मलाल रहेगा क्योंकि उन्हें मार्च तक अपने पुराने स्कूल में ही रहने के आदेश हैं । शेष 700 से उपर प्रधानाचार्यों को अप्रैल 2026 से कम से कम 1 वर्ष या 2 वर्ष तो प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने का मौका मिलेगा । हिमाचल सरकार जल्द इस पर सकारात्मक निर्णय ले ताकि ये मुख्याध्यापक व् प्रवक्ता 3 महीने बाद मान – सम्मान के साथ प्रधानाचार्य के रूप में सेवानिवृत हों।





