कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक संघ के वरिष्ठ सदस्य जेपी शाह की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक में प्रदेश महा संघ के महामंत्री इंदर पाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।इंदर पाल शर्मा ने राज्य स्तरीय पेंशनर सयुक्त संघर्ष समिति की बैठकों में लिए गए निर्णय तथा किए गए धरना प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के द्वारा पेंशनरों की करोड़ों रुपयों की देनदारियों को न दिए जाने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की तथा मुख्य मंत्री के द्वारा वार्ता के लिए न बुलाए जाने की वादा खिलाफी का आरोप लगाया।सरकार से मांग की गई,कि सरकार समय रहते बकाया सभी राशि,चिकित्सा भते,महंगाई राहत की किस्तों का शीघ्र भुगतान करे और संघर्ष समिति को वार्ता के आमंत्रित करे अन्यथा अगले महीने में शिमला में सचिवालय का घेराव किया जाएगा।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग से सुपरवाइजर के पद से सेवा निवृत हुए कृष्ण चन्द ठाकुर ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में ओम प्रकाश गर्ग,श्यामा नन्द शांडिल,गोपाल कृष्ण,राजेश जोशी,देवेंद्र कौशल,सुशील शर्मा,कीर्ति कुमार,हरदेव भारद्वाज,जिया लाल, अमर सिंह,सोहन लाल,जगदीश चंदेल,शिवराम पाल,राकेश शर्मा,ओम प्रकाश राणा,भवानी शंकर, एसपी शर्मा,हरनाम सिंह,सतपाल शर्मा, कृष्ण चन्द ठाकुर,कंचन माला,विद्या गर्म,तारा चौधरी, सहित अन्य उपस्थित रहे।बैठक में किशन चंद वर्मा को कुनिहार इकाई का वरिष्ठ उप प्रधान तथा राकेश शर्मा को महा सचिव नियुक्त किया गया।





