आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ हिमाचल प्रदेश प्रोजेक्ट अर्की प्रधान कल्पना सचिव भारती ठाकुर की अध्यक्षता
में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका की समस्याओं हेतु मांग पत्र अर्की एसडीएम के माध्यम
भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी
व महिला बाल विकास मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी को भेजा।
जिसमें उन्होंने लिखा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है, सभी विभागों का कार्य आंगनवाड़ी वर्कर से करवाया जा रहा है।। परंतु जान माल संबंधी नुकसान की जिम्मेदारी कोई भी नहीं लेता है । उन्होंने बताया कि अभी पल्स पोलियो 2025 में जो की 23 दिसंबर को हुई उसमें भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंडी से एक कार्यकर्ता की मृत्यु हुई। तो उन्हें भी 50 लाख मुआवजा दिया जाए उनके घर के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए पॉलिसी बनाई जाए। उन्हें वेतन भोगी बनाया जाए। किसी भी विभाग में प्रमोशन बेस्ट वर्कर अवार्ड राशि निश्चित करें ।रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपए दिया जाय। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जो सीनियरिटी है उसे खत्म ना किया जाए। विभाग कोई भी कार्य करवाने से पहले लिखित कानूनी जवाब देही तय करें। अन्य विभागों के कार्य गरीब व एकल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ना करवाया जाए। इस दौरान लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही





