पंचायत रौडी के गांव बटेड़ के बाडुबाड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 5 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 10 चांदी के छत्र सहित नकदी चोरी करके ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला। घटना के बाद गांव में भय व रोष का माहौल बन गया। इस संबंध में ग्राम सुधार सभा बटेड़ के प्रधान पवन शर्मा सहित स्थानीय निवासियों ने थाना दाड़लाघाट में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल में हुई चोरी से ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंची है। ग्राम सुधार सभा बटेड़ व समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।





