ब्लॉक कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 9 जनवरी (शुक्रवार) को 11:00 बजे जिला अध्यक्ष सी डी बंसल तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश चौहान की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह, अर्की में किया जाएगा। ओम प्रकाश भाटिया कार्यकारी महासचिव अनुसूचित ने बताया कि बैठक में स्थानीय विधायक संजय अवस्थी, सभी सरकारी अधिकारियों सहित, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति विभाग के कार्यों की समीक्षा करना और कांग्रेस पार्टी के प्रचार को बढ़ावा देना तथा कार्यकर्ताओं/लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके निवारण पर विस्तृत चर्चा करना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बैठक को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। जिन लोगों के काम रुके हुए हैं या जिन्हें अन्य समस्याएं हैं, वे उन कार्यों की सूची व अन्य समस्याओं को लिखित प्रतिवेदन के साथ अपनी उपस्थिति बनाए।





