January 23, 2026 4:01 pm

जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर क्रीड़ा भारती ने महिला खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी का किया विमोचन

[adsforwp id="60"]

जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर क्रीड़ा भारती ने महिला खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी का किया विमोचन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर क्रीड़ा भारती टोली अर्की द्वारा महिला खिलाड़ियों के लिए नई जर्सी का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम क्रीड़ा भारती टोली अर्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
जर्सी विमोचन के दौरान जयराम ठाकुर ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती का मुख्य उद्देश्य समाज में खेल भावना को मजबूत करना और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना भी विकसित करते हैं। जयराम ठाकुर ने क्रीड़ा भारती के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से ही खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती अर्की के मंत्री आसिफ चौधरी ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और महिला खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में क्रीड़ा केंद्र प्रमुख दलीप शर्मा और सह मंत्री अजय ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply