January 23, 2026 5:40 pm

एहसास क्लब कुनिहार के सौजन्य से हिम एकादश द्वारा प्रदेश स्तरीय पंचायत क्रिकेट प्रतियोगिता

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
एहसास क्लब के सोनी से महाराजा पद्म देव सिंह स्टेडियम कुनिहार में चल रही पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए पहले मैच में देवनगर पंचायत और ग्राम पंचायत सरयांज के बिच खेला गया ।इस दौरान एसएचओ कुनिहार मोती लाल ने प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ अभियान में भागीदारी के लिए क्लब के सदस्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया ।
सरयांज ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 113 रन बनाये,जिसमे मनु ने ताबड़तोड़ 34 रनो की पारी खेली वहीं अरुण न 24 रन बनाये ।देवनगर टीम से देशू ने 2 विकेट लिए और जय देव ने एक विकेट लिया ।
देवनगर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवर मे 3 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी।
दूसरा मैच जिसमे जखोली व बढ़कर के मध्य खेल गया।जखोली ने टॉस जीतकर पहले गेंद बाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बढ़लग ने 12 ओवर मे 90 रन बनाये, जिसमे अनिल ने 15. सुरेन्दर ने व नरेंदर ने 13 रन की पारी खेली और जखोली की तरफ से विक्की ने 2, बंटी ने 2, और संजू, काकू ने एक एक विकेट लिए।
झखोली की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते 4 विकट पर 91 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया ।जखोली टीम से काकू न 30 रन की अहम पारी खेली व प्रवीण ने अंत तक 10 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दर्ज करवाई व अगले दौर मे प्रवेश किया।
इस दौरान एहसास क्लब कुनिहार के अध्यक्ष हरजिन्दर ठाकुर, हिम एकादश कमेटी के अध्यक्ष दलजीत सिंह कंवर, एहसास क्लब के महासचिव राहुल कंवर सहित विनीत, मनोज़ गर्ग, मुकुल, सन्नी कंवर, रिषभ कंवर, अंकुर ठाकुर मौजूद रहे।

Leave a Reply