January 23, 2026 4:23 pm

मुख्यमंत्री द्वारा एक महीने में मेडिकल बिलों का भुगतान करने की घोषणा को पूरा करने का आग्रह।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
9 जनवरी 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक एवं मुख्य सलाहकार धनीराम तंनवर एवं प्रधान श्यामलाल ठाकुर, महासचिव सतपाल शर्मा, संतराम चंदेल, पतराम पंवर,नेकीराम,वेद ठाकुर, पुष्पा सुद,जसवीर सिंह, निर्मल ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, दीप राम ठाकुर, ओमप्रकाश,इंदर सिंह, रतिराम शर्मा, चमन लाल,रणवीर, श्याम लाल भाटिया आदि सदस्य कार्यकारिणी ने संयुक्त बयान में कहा है,कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जो घोषणा शिमला सचिवालय में आत्माराम शर्मा के द्वारा मीडिया के समक्ष की गई थी,कि 1 महीने के अंदर सभी पेंशनरों के तमाम मेडिकल बिलो का भुगतान कर दिया जाएगा,मगर अफसोस की बात है कि एक माह बीतने पर भी यह घोषणा पूरी नहीं हुई व मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा पूरी न करने पर पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है ,कि ऐसी घोषणा पर प्रदेश के पेंशनरों का मजाक उड़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा घूमारवी में पेंशनर दिवस पर बैठक के दौरान यह घोषणा की गई थी,जोकी पूरी नहीं हुई ।पुलिस हैडक्वाटर द्वारा 3 करोड़ का बजट मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पत्र भेजा है मगर अभी तक एक पैसा भी किसी जिला में इस घोषणा के पूरा करने के लिए नहीं आया है। पुलिस पेंशनर फिर से मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह करते हैं कि अपनी साख बचाने के लिए अपनी घोषणा के मुताबिक वह अपना वायदा पूरा करें ताकि आम जनता का व कर्मचारी पेंशनरों का आपकी घोषणाओं के प्रति विश्वास बना रहे। बहुत से पुलिस पैशनर जो अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर बैठे हैं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित है उनके मेडिकल बिलों को न मिलने के कारण अपना सही इलाज करवाने में असमर्थ है जो आपकी घोषणा के मुताबिक एक-एक दिन का इंतजार कर रहे हैं मगर उन्हें आपकी घोषणा का कोई भी फायदा नहीं पहुंच रहा है इसलिए संगठन आपसे आग्रह करताहै कि अपने द्वारा की गई घोषणा को तो पूरा करें अन्यथा आपकी घोषणा पर सभी का विश्वास खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply