ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अर्की कि एक विशेष बैठक का आयोजन प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राकेश चौहान की अध्यक्षता में लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह अर्की में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग की मांगों को विधायक के माध्यम से विभिन्न विभागों के समक्ष उठाया गया जिन पर विधायक द्वारा संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी कार्यों को प्राथमिकता पर निबटाने हेतु सख्त निर्देश दिए जिस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक का आभार व्यक्त किया। विभाग के महासचिव ओम भाटिया द्वारा सभी विभागाध्यक्षों से विनम्रपूर्वक आग्रह किया गया कि उनके द्वारा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रों के माध्यम से उठाए जाने वाले मुद्दों की अनुपालना रिपोर्ट उन्हें लिखित में उपलब्ध करवाएं ताकि उनके द्वारा उन मुद्दों पर अनुवर्ति कार्यवाही की जा सके। इस बैठक का मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के कथनानुसार अधिमान दे कर अगली पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कर सुदृढ़ करने का विशेष अभियान चलाने का प्रयास किए जाने का भरपूर सहयोग दिए जाने का निर्णय लिया गया। विधायक द्वारा भविष्य में जिलापरिषद वार्ड के अनुसार बैठकों का आयोजन करने हेतु भी निर्देश दिया गया जिससे दूरदराज लोगों के कार्यों को गति मिल सके।
इस बैठक में माननीय विधायक के साथ सी डी बंसल, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग सोलन विशेष रूप से उपस्थित रहे और विभाग की ओर से ओम प्रकाश भाटिया, महासचिव, शीश राम पंवार, हरीश सहगल, गंगा राम, सोहन लाल, हरि दास, कृष्णा, परस राम, जिला सचिव सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





