कोलडेम जल विद्युत परियोजना के सौजन्य से पंचायत मांगल की महिला मंडल हवानी कोल को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने पर पुरस्कार स्वरूप बर्तनों का सेट प्रदान किया गया, जिसमें दो पतीले, दो बाटियाँ तथा एक कड़छी शामिल हैं। यह पुरस्कार महिला मंडल को कोलडेम प्रबंधन द्वारा नारी शक्ति के प्रोत्साहन हेतु आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दिया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल हवानी कोल ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सराहनीय योगदान दिया। महिला मंडल की प्रधान पवना कुमारी, सचिव बिनता देवी सहित अन्य सदस्यों ने इस सम्मान के लिए कोलडेम प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।





