February 17, 2026 11:23 am

प्रदेश विद्युत परिषद नम्होल एवं दाड़लाघाट यूनिट की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

प्रदेश विद्युत परिषद नम्होल एवं दाड़लाघाट यूनिट की मासिक बैठक पूर्व प्रधान सुख राम नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में एल.आर. कौंडल उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मंच (फ्रंट) की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक के दौरान प्रमुख रूप से 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित बकाया के भुगतान का मुद्दा उठाया गया। इस संबंध में प्रदेश सरकार एवं बिजली बोर्ड प्रबंधन से शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर डिवीजन में लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान को लेकर संबंधित एक्सईएन से समय रहते भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया की अदायगी का भी आग्रह किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, प्रेम केशव, प्रेम लाल, दिला राम, भगत राम, सूंदर लाल, पल्लू राम, जगदीश, कृष्णा, सुहारु राम, राम लाल, सीता राम, धर्म पाल, किशोर चन्द्र, रतनी, रेवती, काली दास, लेखराम, बालू राम, कृष्ण कुमार, जीत राम, पूर्ण, कमल, बालक राम, धनीराम, सुखराम, बीएल ठाकुर, पुनीत, लच्छि राम सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं।

Leave a Reply

Advertisement