February 17, 2026 10:34 am

गोयला पंचायत में पांच दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

[adsforwp id="60"]

चंडी सोलन

पवन कुमार सिंघ

ग्राम पंचायत गोयला मे चल रहे पांच-दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिवर का आज समापन हो गया है गृह रक्षा 11वीं वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग कुठाड़ की ओर से ग्राम पंचायत गोयला में आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रशिक्षण शिविर का समापन पंचायत प्रधान मदन वर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस शिविर में साथ लगती पंचायतों घड़शी एवं ढकरियाना के कुल 46 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं, दुर्घटनाओं, आपातकालीन परिस्थितियों तथा हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली के बारे में जानकारी दी गई, ताकि संकट की घड़ी में वे स्वयं एवं अन्य लोगों की प्रभावी सहायता कर सकें। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया तथा विषय से संबंधित विस्तृत मौखिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर गृह रक्षा कुठाड़ के कंपनी कमांडर रामकृष्ण ठाकुर, लीडिंग फायरमैन काया राम, महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार एवं राकेश कुमार ने प्रशिक्षण देकर स्वयंसेवकों को जागरूक किया। पंचायत प्रधान मदन वर्मा ने कहा कि इस शिविर में आपदा से निपटने हेतु दी गई बहुमूल्य जानकारियों से स्वयंसेवकों के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिलेगा

Leave a Reply