कुनिहार
विकास खंड कुनिहार क्षेत्र में लगे एक मात्र प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट में अचानक आग लग गई। जिससे ग्राम पंचायत कुनिहार को लगभग 10 लाख रुपयों के नुक़सान होने का अनुमान जताया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं संबंधित पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन तबतक आग अपना काम कर चुकी थी।
जानकारी के अनुसार गत मांह विकास खंड कुनिहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुनिहार के अंतर्गत बझोल क्षेत्र के पास करीब 20 लाख रुपयों की लागत से प्लास्टिक मैनेजमेट प्लांट स्थापित किया गया था। इतना ही नहीं विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर द्वारा एक वाहन को भी संबंधित ग्राम पंचायतों से सुखा कचरा, प्लास्टिक आदि एकत्रित करने हेतु हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। ताकि पंचायतों से एकत्रित वेस्ट प्लास्टिक एकत्रित करके उसका प्लास्टिक मैनेजमेंट प्लांट में सही से निपटान हो सके। गत कुछ दिनों से उक्त प्लांट भी विधिवत कार्य भी शुरू करने लगा था। लेकिन गत रात्रि अचानक प्लांट में रखे प्लास्टिक एवं अन्य सामन में अचानक आग लग गईं । जिससे वहां लगी मशीनरी एवं अन्य सामन जलकर राख हो गया।
प्लांट में अपने आप आग नहीं लग सकती
प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ने बताया कि मुझे सुबह करीब 9 बजे के आस पास प्लांट से कर्मी का फोन आया कि प्लास्टिक मैनेजमेट प्लांट में आग लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्लांट में अपने आप आग लगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। हो सकता है कि गत रात्रि कोई लोग प्लांट के आसपास बैठे हो और कोई ज्वलनशील पदार्थ ऐसे खुले में छोड़कर चले गए हो। हवा के साथ ज्वलनशील पदार्थ से कुछ चिंगारियां प्लांट में रखे सूखे कचरे ने पकड़ ली हो। फिलहाल स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। प्लाट में आग लगने से लगभग 10 लाख रुपयों से अधिक के नुकसान होने का अनुमान है।
बीडीओ तन्मय कंवर ने कहा कि ये प्लांट अब पूरी तरह कार्यशील था
आग लगाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा




