February 17, 2026 12:09 pm

पशु चिकित्सालय अर्की के अंतर्गत पशु मित्रों की होगी भर्ती

[adsforwp id="60"]

पशुपालन विभाग के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय अर्की के अंतर्गत पशु मित्रों की भर्ती की जा रही है। इसके तहत अर्की उपमंडल में कुल 5 पशु मित्रों का चयन किया जाएगा। चयनित पशु मित्र पशु चिकित्सालय कुनिहार, पशु चिकित्सालय धुंदन तथा पशु औषधालय भराड़ीघाट, बाग का जुब्बर और गलोग में प्रत्येक स्थान पर एक-एक के अनुसार तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय अर्की डॉ. देव राज शर्मा ने बताया कि पशु मित्र भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश पशुपालन विभाग हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 12 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक सायं 3 बजे तक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर उपमंडलीय पशु चिकित्सालय अर्की में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Advertisement