February 17, 2026 10:33 am

मुख्यमंत्री द्वारा अपनी घोषणा को पूरी न किए जाने पर पुलिस पेंशनरों में रोष

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
28 जनवरी 2026 को पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तंनवर एवं समस्त कार्यकारिणी प्रधान श्यामलाल ठाकुर महासचिव सतपाल शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष नेकीराम वेद ठाकुर चमन लाल संतराम चंदेल पतराम दीपराम ठाकुर नागेंद्र ठाकुर इंदर सिंह प्रेम कंवर जसवीर सिंह निर्मल ठाकुर पुष्पा सुद बीना देवी दिलाराम विनोद कुमार श्यामलाल भाटिया इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि जैसा कि मुख्यमंत्री महोदय ने कुछ समय पहले शिमला व बिलासपुर घुमारवीं में घोषणा की थी कि सभी पेंशनर्स के मेडिकल बिल जो 3 साल से पैंडिंग पड़े हैं उनकी अदायगी एक महीने के अंदर कर दी जाएगी मगर हो सकता है कि इस सरकार के एक महीना 30 दिन का न होकर ,शायद 300 दिन का हो गया होगा।इस सरकार पर क्या विश्वास किया जा सके बहुत से लोग गम्भीर बीमारियों से पीड़ित है जो मेडिकल बिल ना मिलने के कारण परेशान होकर अपना इलाज सही तरीके से नहीं करवा सकते हैं लेकिन सरकार को इस बारे कोई भी फिक्र नहीं है ऐसी सरकार हमने पहली ही दफा देखी जो मुख्यमंत्री अपनी मुंह से घोषणा करते हैं और पूरी नहीं करते। इस प्रकार की झूठी घोषणाओं से पेंशनर तंग आ चुके हैं जो आने वाले चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस प्रकार के गलत फैसलों पर व पैनशरो की देनदारियां न मिलने के कारण कोई सुनवाई नहीं कर रही है। आज तक पेंशनर किसी भी सरकार के आने पर इतने परेशान नहीं हुए जितने इस सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जिसका नतीजा आने वाले चुनाव में जरूर दिया जाएगा।

Leave a Reply