February 17, 2026 11:35 am

धुन्दन पाठशाला के चार एनएसएस स्वयंसेवियों सुजल ठाकुर, कुणाल, वंशिका और पलक ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर विद्यालय का नाम किया रोशन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के चार एनएसएस स्वयंसेवियों सुजल ठाकुर, कुणाल, वंशिका और पलक ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि सुजल ठाकुर ने एनएसएस की टुकड़ी का नेतृत्व किया। उन्होंने जानकारी दी कि यह पहली बार है जब जिला सोलन के चयनित स्वयंसेवियों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का अवसर मिला, जो जिला उपनिदेशक सोलन गोपाल चौहान द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर के लिए जिला समन्वयक डी.आर. भट्टी एवं जिला समन्वयक संतोष बट्टू ने एनएसएस परिवार की ओर से जिला शिक्षा उपनिदेशक का विशेष आभार व्यक्त किया।
स्वयंसेवियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने स्वयंसेवियों तथा कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू को बधाई दीं।

Leave a Reply

Advertisement