February 17, 2026 11:02 am

अर्की – शालाघाट मार्ग भारी चट्टानें गिरनेसे चौथे दिन भी नही खुल पाया है। लोग परेशान भूस्खलन वाले स्थल पर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे स्थानीय लोग।

[adsforwp id="60"]

अर्की शालाघाट सड़क मार्ग शयारड़ा पुल के पास भारी चट्टानें गिरने के कारण 4 दिनों से अवरुद्ध है। ये मार्ग मंगलवार रात हुई भारी बारिश के कारण भारी चट्टाने गिरने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया था। जिससे स्कूल, आईटीआई जाने वाले बच्चों, सरकारी कर्मचारियों व रोजाना
अर्की आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
इस दौरान बुजुर्गों ओर छोटे स्कूली बच्चों को अपनी जान जोखिम में डाल कर भूस्खलन वाले स्थल पर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले लोगों का कहना है कि विभाग को इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करना चाहिए, ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि इन दिनों सड़क को चौड़ा किया जा रहा है, जिस कारण यहां मशीनों
द्वारा खड़ी कटिंग की जा रही है, जिससे रोजाना लैंड स्लाइड होने का खतरा बना रहता है। वैसे तो लोक निर्माण अर्की द्वारा मौके पर तीन मशीनें लगाकर मार्ग खोलने के लिये लगी है। इसके अलावा लैंड स्लाइड वाले स्थल के दोनों ओर सरकारी व निजी बसें सवारियों को लाने व ले
जाने के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं शिमला की तरफ जाने वाले वाहन बाया मांझू खनलग, या बाया कुनिहार या
बथालंग सड़क मार्ग का प्रयोग कर रहे। इसके साथ ही शालाघाट व अर्की के लिए बाया चम्यावल सड़क मार्ग को वैकल्पिक के रूप इस्तेमाल कर रहे है।

इस बारे लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत चौहान ने कहा कि विभाग द्वारा सड़क मार्ग को खोलने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आज ही मार्ग को खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Advertisement