February 17, 2026 10:51 am

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रामशहर में कार्यरत भगवान दास शर्मा 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत विभाग से सेवा निवृत

[adsforwp id="60"]

रामशहर।
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी रामशहर में चतुर्थ श्रेणी कार्यरत भगवान दास शर्मा को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सरकार एवं विभाग द्वारा सेवा निवृत कर दिया गए।
उन्होंने विभाग में करीब 40 वर्ष तक सेवाएं दी।
शर्मा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर मंडल नालागढ़ कार्यालय परिसर में भव्य विदाई पार्टी का अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके लिए उन्होंने अपने समस्त परिवार जन की ओर से आभार व्यक्त किया ।उन्होंने बताया कि विभाग में करीब 40 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी ।
इस उपलक्ष्य पर आज अपने पैतृक गांव बहरोटा में समस्त गांव वासियों के लिए प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया है। शहर वासियों एवं गांव वासियों ने भगवान दास शर्मा का रामशहर बस स्टैंड पर पहुंचने पर फूल मालाए पहना कर एवं बाजे गाजे के साथ गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस मौक पर उनके परिवारजन के तमाम सदस्यों के अलावा उन के कई सगे संबंधी रिश्तेदार कई अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply