February 17, 2026 12:00 pm

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में विज्ञान वृत्त की गतिविधियों के अंतर्गत विशेष कार्यशाला का आयोजन

[adsforwp id="60"]

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में विज्ञान वृत्त की गतिविधियों के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज बिलासपुर के भौतिक विज्ञान प्रोफेसर डॉ. अरुण उपस्थित रहे। डॉ. अरुण ने विद्यार्थियों को खेल-खेल में विज्ञान सिखाते हुए यह समझाया कि किस प्रकार विज्ञान प्रकृति में छिपा हुआ है और इसे दैनिक जीवन की गतिविधियों से कैसे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने टीएलएम की सहायता से विज्ञान के कई रोचक प्रयोग कराए और विज्ञान से जुड़े अनेक रहस्यों से पर्दा उठाया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र, विज्ञान एवं गणित विषय के अध्यापक तथा लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र ने विद्यार्थियों को इस प्रकार से सरल व रोचक ढंग से विज्ञान की जानकारी देने के लिए डॉ. अरुण का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Advertisement