February 21, 2026 3:42 am

बॉयस सेकेंडरी स्कूल कुनिहार को ऊंचा गांव गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में मर्ज करने के आदेश को तुरंत रद्द किया जाए।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर एवं समस्त कार्यकारिणी भागमल तनवर बाबूराम तंवर ज्ञान ठाकुर दीप राम ठाकुर जगदीश ठाकुर नागेंद्र ठाकुर देवी राम मेहता धर्म सिंह सनी राघव ओम प्रकाश ठाकुर अनिल वर्मा राजेश ठाकुर संतराम बलबीर चौधरी मोहन सिंह चौधरी प्रेम राज चौधरी इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि जैसा कि 18 फरवरी का नोटिफिकेशन जो शिक्षा विभाग से जारी हुआ है जिसमें आदेश किए गए हैं कि बॉयज सेकेंडरी स्कूल कुनिहार जो 90 साल पुराना स्कूल है उसको गर्ल सेकेंडरी स्कूल उचागांव में मर्ज किया जाने के आदेश हुए हैं जिसके कारण लोगों में बहुत रोष पाया जा रहा है जबकि सरकार को पता होना चाहिए कि बॉयस सेकेंडरी स्कूल कुनिहार 90 साल से पुराना स्कूल है जिसमें 6 ,7 विघा जगह में बना हुआ है और साइंस ब्लॉक से लेकर सभी प्रकार की शिक्षा के साधन मौजूद है जबकि गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उचागांव जो करीब दो बीघा की जगह में बना हुआ है उसमें बॉयज स्कूल को मर्ज करने का क्या मतलब है इस आदेश को जल्द से जल्द रद्द किया जाए अगर इस आदेश के मुताबिक बॉयज स्कूल कुनिहार को गर्ल सेकेंडरी स्कूल उचागांव में मर्ज करने के आदेश रद्द न हुए तो तीनों पंचायत को लोग सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे क्योंकि सरकार द्वारा यह उल्टे काम किया जा रहे हैं जबकि पुराने स्कूल में नया स्कूल मर्ज किया जाता है लेकिन इसमें 90 साल पहले का बना स्कूल 15 साल बने स्कूल में मर्ज करने के आदेश किए गए हैं जो बिल्कुल सरासर गलत है इसलिए समय रहते सरकार से आग्रह है कि इसको रद्द किया जाये ।

Leave a Reply