राजकीय महाविद्यालय अर्की में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025 -26 का शानदार आयोजन किया गया I महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ मस्त राम ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की वही विशेष अतिथि के रूप में महाविद्यालय पी टी ए प्रधान ममता शर्मा तथा अर्की महाविद्यालय ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर एवं पूर्व सीएससीए अध्यक्ष गौरव ठाकुर उपस्थित रहेI प्रतियोगिता का आरंभ महाविद्यालय के ध्वजारोहण से किया गया I मार्च पास्ट में महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया I प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी प्रो सोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण 100 मीटर 200 मीटर तथा रिले रेस तथा फील्ड इवेंट लोंग जंप हाई जंप शॉट पुट थ्रो इत्यादि रहे I खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार से रहे लड़कियों के वर्ग रहे 100 मीटर रेस में महक ठाकुर हर्षित शर्मा यामिनी ठाकुर ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 रेस मीटर में हर्षित शर्मा महक ठाकुर यामिनी ठाकुर प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया ।जबकि शॉटपुट में गुंजन ठाकुर यामिनी ठाकुर महक ठाकुर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया I लॉन्ग जंप में यामिनी ठाकुर रजनी महक तथा हाई जंप में यामिनी कोमल और महक ठाकुर ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया रिले रेस में महक कोमल इशा हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि पुरुष वर्ग में 100 मीटर रेस मे पुनीत सहगल नीरज ऋतिक वर्मा ने क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया 200 रेस मीटर में सुकृत पुनीत और रमन प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि शॉटपुट में शिवम भारद्वाज ऋतिक वर्मा पंकज ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया I लॉन्ग जंप में विनायक शर्मा पंकज और नीरज ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया I वही हाई जंप में लक्ष्य वीरेंद्र और मुकेश ने प्रथम द्वितीय तृतीय इस वार्षिक खेल उत्सव प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट गर्ल्स यामिनी ठाकुर जबकि बेस्ट एथलीट बॉय पुनीत सहगल रहे । इस मौके पर डॉ धनदेव शर्मा ने मंच संचालन किया I कार्यक्रम के अंत में विशेष मुख्य अतिथि भीम सिंह ठाकुर अपने संबोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद जहां विद्यार्थी के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैI वहीं खेलकूद अनुशासन आत्म विश्वास को भी बढ़ावा देता हैं और युवाओं को नशे से दूर रखता है।





