पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी कर एक मोटरसाइकिल को जांच हेतु रोका। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पाया गया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी चिट्टा/हेरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरुद्ध पुलिस थाना छोटा शिमला तथा पुलिस थाना न्यू शिमला में चिट्टा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।





