Month: May 2025

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    31-05-2025

    ♈ मेष :

    कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है। प्रेम बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    वृष
    31-05-2025

    ♉वृषभ :

    आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत महत्वपूर्ण लोगो के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगड़ पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कमांडिंग स्थिति में रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता के चलते आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    मिथुन
    31-05-2025

    ♊ मिथुन :

    निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपना अच्छा समय परिवार के लोगों के साथ बिता सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मिथुन राशि वाले लोग दयालु और उदारता का व्यवहार कर सकते हैं। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। केवल सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    कर्क
    31-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान की ओर से भी कुछ खास समाचार मिल सकता है। लेकिन गंभीर मामलों को आपको शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    सिंह
    31-05-2025

    ♌ सिंह :

    परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। सामाजिक कामकाज में सम्मान मिल सकता है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है। आज आप साथ काम करने वाले की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    कन्या
    31-05-2025

    ♍ कन्या :

    पिता-पुत्र के संबंध बिगड़ने से आप बहुत परेशान हो सकते हैं और भावनात्मक रूप टूट सकते हैं। कानून- सूट या विभागीय कार्यवाही आपको चिंतित कर सकती है। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं। आप में से कुछ विदेश में रहने का विकल्प चुन सकते हैं। माँ या मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    तुला
    31-05-2025

    ♎ तुला :

    लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आज आपको मिल जाएंगे। असमंजस की स्थिति तथा अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए आप अनावश्यक सोच में न पड़ें। आपको अपने दिन की शुरुआत योग और मॉर्निंग वॉक से करनी चाहिए। परिवाजनों एवं संतानों से अनबन हो सकती है। अगर आप किसी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    वृश्चिक
    31-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात की संभावना है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आप बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, करियर में आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

    धनु
    31-05-2025

    ♑ धनु :

    रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथआपके संबंध और गहरे हो सकते हैं। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। भोजन में मसालेदार चीजों का उपयोग न करें।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का लाल

    मकर
    31-05-2025

    ♑ मकर :

    आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। अविवाहित युवकों के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। आज संतान पक्ष के सन्दर्भ में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: गहरा नीला

    कुंभ
    31-05-2025

    ♒ कुंभ :

    आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। संतान की तरफ से शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

    मीन
    31-05-2025

    ♓ मीन :

    आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से आज मुलाकात हो सकती है। आप कोई बड़ा काम शुरू करने पर विचार करेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। जिससे आपकी खुशी बनी रहेगी। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है। बड़े अधिकारियों से आपकी मुलाकात सफल रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: चंदन सफेद

  • दो दिवसीय जिला स्तरीय मां चंडी मेले का हुआ विधिवत समापन l

    दो दिवसीय जिला स्तरीय मां चंडी मेले का हुआ विधिवत समापन l

    चंडी
    पवन कुमार सिंघ

    उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी के दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले के समापन समारोह में राजेश धर्माणी तकनीकी शिक्षा एवं ओधयोगीक मंत्री ने मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की। उनके साथ दून विधानसभा क्षेत्र केविधायक राम कुमार चोधरी, एस डी एम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह और डी एस पी परवाणु भी उपसथीत रहे। मेला कमेटी के सदस्यों और लोगो ने मुख्य अथिति का फूल मालायो के साथ जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले मुख्य अथिति ने मंदिर में मा चंडी देवी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्य अथिति सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज पर पहुंचे। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि, राम कुमार चौधरी, महेंद्र प्रताप सिंह और डी एस पी परवाणु को टोपी,शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, और उनके साथ आए सभी अधिकारियों को भी सम्मानित किया। मुख्य अथिति ने कबड्डी, बॉलीबॉल और दंगल में विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी और ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान ने शाम 3:00 बजे
    बजे दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, मां चंडी मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, प्यारे लाल रत्न, लक्ष्मण ठाकुर, दलीप कुमार, धीरज चौहान, हेम चंद थल्यारी, आदि भी उपस्थित रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में  जिला स्तरीय भारत स्काउट एंड गाइड समर कैंप द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को हाइकिंग के लिए डुमैहर के देवधार स्थित मनसा माता मंदिर का करवाया भ्रमण

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में  जिला स्तरीय भारत स्काउट एंड गाइड समर कैंप द्वारा प्रतिभागी विद्यार्थियों को हाइकिंग के लिए डुमैहर के देवधार स्थित मनसा माता मंदिर का करवाया भ्रमण

    अर्की

    अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में चल रहे जिला स्तरीय भारत स्काउट एंड गाइड समर कैंप के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों को आज हाइकिंग के लिए डुमैहर के देवधार स्थित मनसा माता मंदिर का भ्रमण करवाया गया। इस समर कैंप के इंचार्ज तथा जिला सोलन स्काउट एंड गाइड के जिला आयुक्त राजकुमार गौतम द्वारा 28 मई को इस कैंप का शुभारंभ किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के इस जिला स्तरीय तृतीय सोपान समर कैंप में 323 स्काउट्स 245 गाइड्स तथा विभिन्न पाठशालाओं से आए अध्यापकों सहित कुल 667 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस कैंप का समापन 1 जून 2025 को होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का सामाजिक विकास होता है जो उनके भावी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर स्काउट एंड गाइड के जिला संयुक्त सचिव अरुण कुमार, डी सी धीमान, मीना भट्टी, महेंद्र पाल, आशीष कुमार, कल्पना देवी, सुनीता कुमारी, हनी कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार, मेहर चंद, अमरजीत कौर, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अरुण कुमार,उप प्रधानाचार्य हितेश कुमार सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • लंका युद्ध कहानी व माल्यवंत और रावण के मध्य संवाद

    लंका युद्ध कहानी व माल्यवंत और रावण के मध्य संवाद

    संक्षिप्त रामायण(भार्गव)

    लंका युद्ध कहानी

    आपने अब तक पढ़ा की अंगद दूत बनाकर रावण की सभा में आया था और उसका पराक्रम देख कर सब हैरान रह गए। सन्ध्या हो गई जानकर रावण महल में गया। मन्दोदरी ने रावण को समझाकर फिर कहा- हे प्रियतम! आप उन्हें संग्राम में जीत पाएँगे, जिनके दूत का ऐसा काम है? खेल से ही समुद्र लाँघकर वह वानरों में सिंह आपकी लंका में निर्भय चला आया!

    रामजी के छोटे भाई ने एक जरा सी रेखा खींच दी थी, उसे भी आप नहीं लाँघ सके, ऐसा तो आपका पुरुषत्व है।

    अब हे स्वामी! मेरे कहने पर हृदय में कुछ विचार कीजिए। अभिमान को त्याग दीजिये। सीता जी को लौटा दीजिये।

    स्त्री के बाण के समान वचन सुनकर वह सबेरा होते ही उठकर सभा में चला गया और सारा भय भुलाकर अत्यंत अभिमान में फूलकर सिंहासन पर जा बैठा।

    भीषण युद्ध प्रारम्भ हो चुका है। महान्‌ बल की सीमा वे वानर-भालू सिंह के समान ऊँचे स्वर से श्री रामजी की जय, लक्ष्मणजी की जय, वानरराज सुग्रीव की जय- ऐसी गर्जना करने लगे। लंका में बड़ा भारी कोलाहल मच गया। अत्यंत अहंकारी रावण ने उसे सुनकर कहा- वानरों की ढिठाई तो देखो! यह कहते हुए हँसकर उसने राक्षसों की सेना बुलाई।

    और बोला- हे वीरों! सब लोग चारों दिशाओं में जाओ और रीछ-वानर सबको पकड़-पकड़कर खाओ। अनेकों प्रकार के अस्त्र-शस्त्र और धनुष-बाण धारण किए करोड़ों बलवान्‌ और रणधीर राक्षस वीर परकोटे के कँगूरों पर चढ़ गए।अनेकों प्रकार के अस्त्र-शस्त्र और धनुष-बाण धारण किए करोड़ों बलवान्‌ और रणधीर राक्षस वीर परकोटे के कँगूरों पर चढ़ गए। उधर रावण की और इधर श्री रामजी की दुहाई बोली जा रही है। ‘जय’ ‘जय’ ‘जय’ की ध्वनि होते ही लड़ाई छिड़ गई।

    राक्षस पहाड़ों के ढेर के ढेर शिखरों को फेंकते हैं। वानर कूदकर उन्हें पकड़ लेते हैं और वापस उन्हीं की ओर चलाते हैं। प्रचण्ड वानर और भालू पर्वतों के टुकड़े ले-लेकर किले पर डालते हैं। वे झपटते हैं और राक्षसों के पैर पकड़कर उन्हें पृथ्वी पर पटककर भाग चलते हैं और फिर ललकारते हैं। बहुत ही चंचल और बड़े तेजस्वी वानर-भालू बड़ी फुर्ती से उछलकर किले पर चढ़-चढ़कर गए और जहाँ-तहाँ महलों में घुसकर श्री रामजी का यश गाने लगे। श्री रामजी के प्रताप से प्रबल वानरों के झुंड राक्षस योद्धाओं के समूह के समूह मसल रहे हैं।

    लंका नगरी में बड़ा भारी हाहाकार मच गया। बालक, स्त्रियाँ और रोगी रोने लगे। सब मिलकर रावण को गालियाँ देने लगे कि राज्य करते हुए इसने मृत्यु को बुला लिया।

    रावण ने जब अपनी सेना का विचलित होना कानों से सुना, तब योद्धाओं को लौटाकर वह क्रोधित होकर बोला-मैं जिसे रण से पीठ देकर भागा हुआ अपने कानों सुनूँगा, उसे स्वयं भयानक दोधारी तलवार से मारूँगा।

    अबकी बार राक्षसों ने बहुत से अस्त्र-शस्त्र धारण किए, सब वीर ललकार-ललकारकर भिड़ने लगे। उन्होंने परिघों और त्रिशूलों से मार-मारकर सब रीछ-वानरों को व्याकुल कर दिया।

    सभी वानर घबरा गए और सब चिल्लाने लगे-अंगद-हनुमान्‌ कहाँ हैं? बलवान्‌ नल, नील और द्विविद कहाँ हैं?

    हनुमान जी उस समय मेघनाद से युद्ध कर रहे थे। तब पवनपुत्र हनुमान्‌जी के मन में बड़ा भारी क्रोध हुआ। वे काल के समान योद्धा बड़े जोर से गरजे और कूदकर लंका के किले पर आ गए और पहाड़ लेकर मेघनाद की ओर दौड़े। रथ तोड़ डाला, सारथी को मार गिराया और मेघनाद की छाती में लात मारी। दूसरा सारथी मेघनाद को व्याकुल जानकर, उसे रथ में डालकर, तुरंत घर ले आया।

    इधर अंगद ने सुना कि पवनपुत्र हनुमान्‌ किले पर अकेले ही गए हैं, तो रण में बाँके बालि पुत्र वानर के खेल की तरह उछलकर किले पर चढ़ गए। उन्होंने कलश सहित महल को पकड़कर ढहा दिया। यह देखकर राक्षस राज रावण डर गया। एक को दूसरे से मसल डालते हैं और सिरों को तोड़कर फेंकते हैं। वे सिर जाकर रावण के सामने गिरते हैं और ऐसे फूटते हैं, मानो दही के कूंडे फूट रहे हों।

    श्री रामजी ने कहा कि अंगद और हनुमान किले में घुस गए हैं। दोनों वानर लंका में (विध्वंस करते) कैसे शोभा देते हैं, जैसे दो मन्दराचल समुद्र को मथ रहे हों। फिर अंगद और हनुमान जी वापिस रामजी के चरणों में आ गए हैं।

    अब राक्षसों ने अपनी माया रच दी। पलभर में अत्यंत अंधकार हो गया। खून, पत्थर और राख की वर्षा होने लगी। दसों दिशाओं में अत्यंत घना अंधकार देखकर वानरों की सेना में खलबली पड़ गई। एक को एक नहीं देख सकता और सब जहाँ-तहाँ पुकार रहे हैं।

    फिर कृपालु श्री रामजी ने हँसकर धनुष चलाया और तुरंत ही अग्निबाण चलाया, जिससे प्रकाश हो गया, कहीं अँधेरा नहीं रह गया।

    इस तरह से पहले दिन का युद्ध पूरा हुआ और रावण की आधी सेना श्री राम की सेना ने खत्म कर डाली।

    माल्यवंत और रावण संवाद

    रात्रि में लंका में रावण ने मंत्रियों को बुलाया। माल्यवंत अत्यंत बूढ़ा राक्षस था। ये रावण के नाना हैं। इन्होने कहा- जब से तुम सीता को हर लाए हो, तब से इतने अपशकुन हो रहे हैं कि जो वर्णन नहीं किए जा सकते।

    वैर छोड़कर उन्हें जानकीजी को दे दो और कृपानिधान परम स्नेही श्री रामजी का भजन करो। रावण को उसके वचन बाण के समान लगे। अरे अभागे! मुँह काला करके निकल जा। तू बूढ़ा हो गया, नहीं तो तुझे मार ही डालता। अब मेरी आँखों को अपना मुँह न दिखला। रावण के ये वचन सुनकर उसने माल्यवान्‌ ने अपने मन में ऐसा अनुमान किया कि इसे कृपानिधान श्री रामजी अब मारना ही चाहते हैं। वह रावण को दुर्वचन कहता हुआ उठकर चला गया।

    तब मेघनाद क्रोधपूर्वक बोला- सबेरे मेरी करामात देखना। मैं बहुत कुछ करूँगा, थोड़ा क्या कहूँ? जो कुछ वर्णन करूँगा थोड़ा ही होगा।

    दूसरे दिन फिर युद्ध हुआ है और वानरों ने क्रोध करके दुर्गम किले को घेर लिया। नगर में बहुत ही कोलाहल शोर मच गया।

    मेघनाद ने पुकारकर कहा- समस्त लोकों में प्रसिद्ध धनुर्धर कोसलाधीश दोनों भाई कहाँ हैं? नल, नील, द्विविद, सुग्रीव और बल की सीमा अंगद और हनुमान्‌ कहाँ हैं? भाई से द्रोह करने वाला विभीषण कहाँ है? आज मैं सबको और उस दुष्ट को तो हठपूर्वक अवश्य ही मारूँगा। ऐसा कहकर उसने धनुष पर कठिन बाणों का सन्धान किया और अत्यंत क्रोध करके उसे कान तक खींचा। वह बाणों के समूह छोड़ने लगा। मानो बहुत से पंखवाले साँप दौड़े जा रहे हों। जहाँ-तहाँ वानर गिरते दिखाई पड़ने लगे। उस समय कोई भी उसके सामने न हो सके।

    फिर उसने सबको दस-दस बाण मारे, वानर वीर पृथ्वी पर गिर पड़े। बलवान्‌ और धीर मेघनाद सिंह के समान नाद करके गरजने लगा।

    सेना को व्याकुल देखकर हनुमानजी ने एक बड़ा भारी पहाड़ उखाड़ लिया और बड़े ही क्रोध के साथ उसे मेघनाद पर छोड़ा।

    पहाड़ों को आते देखकर वह आकाश में उड़ गया। उसके रथ, सारथी और घोड़े सब नष्ट हो गए चूर-चूर हो गए हनुमान्‌जी उसे बार-बार ललकारते हैं। पर वह निकट नहीं आता, क्योंकि वह उनके बल का मर्म जानता था।

    तब मेघनाद श्री रघुनाथजी के पास गया और उसने उनके प्रति अनेकों प्रकार के दुर्वचनों का प्रयोग किया। फिर उसने उन पर अस्त्र-शस्त्र तथा और सब हथियार चलाए। प्रभु ने खेल में ही सबको काटकर अलग कर दिया। श्री रामजी का प्रताप सामर्थ्य देखकर वह मूर्ख लज्जित हो गया और अनेकों प्रकार की माया करने लगा। जैसे कोई व्यक्ति छोटा सा साँप का बच्चा हाथ में लेकर गरुड़ को डरावे और उससे खेल करे।

    वह कभी तो विष्टा, पीब, खून, बाल और हड्डियाँ बरसाता था और कभी बहुत से पत्थर फेंक देता था। फिर उसने धूल बरसाकर ऐसा अँधेरा कर दिया कि अपना ही पसारा हुआ हाथ नहीं सूझता था।

    माया देखकर वानर अकुला उठे। वे सोचने लगे कि इस हिसाब से इसी तरह रहा तो सबका मरण आ बना। यह कौतुक देखकर श्री रामजी मुस्कुराए। उन्होंने जान लिया कि सब वानर भयभीत हो गए हैं।

    तब श्री रामजी ने एक ही बाण से सारी माया काट डाली, जैसे सूर्य अंधकार के समूह को हर लेता है।

    श्री रामजी से आज्ञा माँगकर, अंगद आदि वानरों के साथ हाथों में धनुष-बाण लिए हुए श्री लक्ष्मणजी क्रुद्ध होकर चले। लक्ष्मण और मेघनाद दोनों योद्धा अत्यंत क्रोध करके एक-दूसरे से भिड़ते हैं।

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    30-05-2025

    ♈ मेष :

    आज आपको चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना बेहतर होगा। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    वृष
    30-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। चिड़ियों को दाना खिलाएं, करियर में सफलता मिलेगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: पीला भूरा

    मिथुन
    30-05-2025

    ♊ मिथुन :

    साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। मिथुन राशि के स्टूडेंट्स को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिल सकता है। पुराने निवेश से भी फायदा होने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से संबंधों में सुधार हो सकता है। जरूरी काम निपट जाएंगे। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। किसी भी बात को बहुत लंबा न खींचें। आज आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कर्क
    30-05-2025

    ♋ कर्क :

    आप थोड़े उत्साही और संवेदनशील हो सकते हैं। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। जोखिम और संपार्श्विक के काम से बचें। जो लोग अपने कार्यालय में अग्रणी स्थिति या उच्च पद पर है, उन लोगों के लिए बेहतर करियर के अवसर आज आ सकते है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    सिंह
    30-05-2025

    ♌ सिंह :

    आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे। आप भावनात्मक रूप से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं और इस पर पाने के लिए आपको मुद्दों पर काम करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। परिवार में सद्भाव स्थापित रहेगा और बच्चों पर आपको गर्व होगा। निर्यात और आयात से जुड़े लोगों के लिए यात्रा संभव है।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

    कन्या
    30-05-2025

    ♍ कन्या :

    आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपके कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा । करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपके बातों से लोग प्रभावित होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

    तुला
    30-05-2025

    ♎ तुला :

    आर्थिक नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। आज कोई भी काम पूरा करने में आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी जरूरतें भी पूरी हो सकती हैं। पैसों से जुड़े कुछ मामले आपके लिए पेचीदा भी साबित हो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

    वृश्चिक
    30-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। आज मानसिक शांति बनाए रखने के लिए शान्त चित्त से योग व प्राणायाम का करना आपके लिए अधिक उपयोगी सिद्ध होगा। वाणी पर काबू रखें। जिसे चाहते हैं उसके साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। शेयर में आर्थिक लाभ होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व

    भाग्यशाली नंबर: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

    धनु
    30-05-2025

    ♑ धनु :

    आपको जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यदि आप उनमें से अधिकांश का लाभ नहीं उठा पाते हैं, तो आप सदैव के लिए वह अवसर खो देंगे। अपना समय समझदारी से और अपने लाभ के लिए उपयोग करें। पैतृक संपत्ति के संबंध में कुछ अतिरिक्त गतिविधि हो सकती है। आपको बच्चों और भाई-बहनों की शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी से संबंधित समाधान मिलेंगे। छात्रों को अपना ध्यान कम नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपनी दिनचर्या में कुछ समय परिवर्तन करने की आवश्यकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

    मकर
    30-05-2025

    ♑ मकर :

    आज उम्मीद के अनुसार परिवार से मदद नहीं मिल पायेगी, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। लेकिन ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शाम के समय आपको अचानक किसी दोस्त के घर जाना पड़ सकता है। पिता के काम में हाथ बंटाने से आपको फायदा होगा। आज किसी ब्राह्मण का आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

    कुंभ
    30-05-2025

    ♒ कुंभ :

    बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मेहनत भी बढ़ सकती है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। आज कुछ कामों में थोड़ी देरी भी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई बड़ा फैसला खुद न करें। किसी अनुभवी से सलाह ले लें तो बेहतर होगा। अपनी बात ठीक ढंग से शायद नहीं कह पाएंगे। सेहत के मामले में कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा ठीक रहेगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: लाल रंग

    मीन
    30-05-2025

    ♓ मीन :

    आज आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

  • पारम्परिक खेल दंगल को संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी

    पारम्परिक खेल दंगल को संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी

    अर्की

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले, त्यौहार एवं उत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटली के अर्जुन खेल मैदान में लखदाता दंगल समिति शालाघाट द्वारा आयोजित एक दिवसीय मेला व दंगल प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
    संजय अवस्थी ने कहा कि दंगल हमारा पारम्परिक खेल है और दंगल को उसके प्राचीन स्वरूप में संरक्षित रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय दंगल ही आधुनिक समय की कुश्ती का जन्मदाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय महिला एवं पुरूष पहलवान पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल एवं कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
    उन्होंने कहा कि नशा वर्तमान में समाज के समक्ष एक चुनौती बनकर उभरा है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें शारीरिक विकास की ओर आकर्षित करने के लिए ऐसे खेल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
    विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों व खिलाड़ियों के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की गई है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सुविधाओं को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह कार्यरत हैं।
    उन्होंने 7.34 करोड़ रुपए की लागत से शालाघाट-अर्की मार्ग के निर्माण कार्य, 5.50 करोड़ रुपए की लागत से लादी क्रासिंग-खरड़हट्टी-बनोह-गम्बरपुल मार्ग के निर्माण कार्य, 7.50 करोड़ रुपए की लागत से कराड़ाघाट से बावां मार्ग के निर्माण कार्य, 4.50 करोड़ रुपए की राशि पिपलूघाट-सरयांज मार्ग के निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
    विधायक ने दंगल में बड़ी माली के विजेता को 35 हज़ार रुपए, छोटी माली के विजेता को 21 हज़ार रुपए व बाघल केसरी के विजेता को 11 हज़ार रुपए तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    उन्होंने आयोजक समिति को 31 हज़ार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गांव घुमारी के सामुदायिक भवन के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
    विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान यशपाल, दंगल समिति के प्रधान डी.डी. शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र रावत व सचिव बाबू राम शर्मा, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, उपमण्डलीय पुलिस अधिकारी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

    बड़ी माली बराबर रही पीटी कैथल जितेंद्र डुमसेड़ी पंजाब रही
    छोटो माली अंकुश दिल्ली ने जीती व अंकुश मोर हरियाणा

    बाघल केसरी का खिताब कुलबन्त ने हासिल किया।

  • चंडी मेले के दूसरे दिन हंस ध्वनि ग्रुप सोलन के और लोकल कलाकारों ने अपने जलवे बिखेरे लोगों को नाचने पर मजबूर

    चंडी मेले के दूसरे दिन हंस ध्वनि ग्रुप सोलन के और लोकल कलाकारों ने अपने जलवे बिखेरे लोगों को नाचने पर मजबूर

    चंडी
    पवन कुमार सिंघ
    उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी के दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन सीनियर कबड्डी और बॉलीबॉल के खेल शुरू किए गए। सीनियर कबड्डी में 14 और बॉलीबॉल में 17 टीमों ने भाग लिया।
    जूनियर कबड्डी में राजपुरा ने पाई केंथल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। । दोपहर 12 बजे से हंस ध्वनि ग्रुप सोलन के कलाकारों और लोकल कलाकारों ने अपने जलवे बिखेर कर पांडाल में आए सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सांय 3 बजे दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। जिसमे समाज सेवक प्रेम चंद शर्मा ने मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी ने फूल मालाआयो से उनका जोरदार स्वागत किया इस बार मेले में दूर दूर ई पहलवान अपना दमकल दिखा रहे है। इस बार मेले में दूर दूर से आई महिला पल्लवानों ने भी अपना दम दिखाया। मेले में लोगो को लंगर की भी बहुत अच्छी व्यस्था कि गई है। लंगर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार सामुदायिक भवन बनने से लोगो को खाना खिलाने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है। धीरज चौहान ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में आए लोगो को दोनों दिन ठंडा और मीठा पानी पिलाकर पुण्य का कार्य कर रहे है। खबर लिखे जाने तक कबड्डी बॉलीबॉल और कुश्ती प्रतियोगिता चली हुई थी।
    इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के साथ नायाब कुठार सूरत सिंह, बलवंत ठाकुर, चंद्र मोहन, प्यारे लाल रत्न, लक्ष्मण ठाकुर, दलीप कुमार, धीरज चौहान, हेम चंद थल्यारी, बुघार कनेता की प्रधान हेमा कुमारी हारी दास, राम प्रकाश जय विद्र, मदन, कृषांगोपाल और मेला कमेटी के सदस्य भी शामिल भी उपस्थित रहे।

  • हिमाचल यूथ कांग्रेस में शशिकांत शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त।मिली नई जिमेदारी

    हिमाचल यूथ कांग्रेस में शशिकांत शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त।मिली नई जिमेदारी

    अर्की

    हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, शशिकांत शर्मा को प्रदेश स्तर पर एक नई जिम्मेदारी दी गई है।
    प्रदेश व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा नेता शशिकांत शर्मा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें प्रदेश स्तर पर IYC एप पर संयोजक नियुक्त किया गया है।
    प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव शशिकांत शर्मा प्रदेश स्तर पर संगठन के कार्यों को IYC एप के माध्यम से प्रदेश संयोजक के रूप में देखेंगे।
    अर्की के युवा नेता ने प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानू चिब, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कम्बोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

  • बी एल स्कूल कुनिहार में अध्यापक- अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन

    बी एल स्कूल कुनिहार में अध्यापक- अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन

    कुनिहार
    अक्षरेश शर्मा
    बीo एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक- अभिभावक संघ की बैठक का आयोजन किया गया I मंच का संचालन करते हुए मीरा ने सभी अभिभावकों का इस बैठक में आने के लिए स्वागत किया I उसके उपरान्त इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यालय में अध्यापक- अभिभावक संघ की बैठक में आये सभी पी टी ए सदस्यों और सभी अभिभावकों का स्वागत किया I उसके उपरांत विद्यालय अध्यक्ष ने सभी अभिभावकों को कक्षा दसवीं और बारहवीं के उम्दा परीक्षा परिणाम आने के लिए सभी अभिभावकों को बधाई दी I उन्होंने बतया की इस वर्ष विद्यालय का 100 प्रतिशत परिणाम रहा है जिसमे बच्चों ने 90% और 80% से ज्यादा अंक लिये हैं I उसके बाद उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, गतिविधियों , एन एस एस , एन सी सी , स्काउट्स एंड गाइड्स , इको क्लब और खेल कूद की गतिविधियाँ , ताईक्वांडो , म्यूजिक विद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी बताया गया I विद्यालय अध्यक्ष ने इस सत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में सभी अभिभावकों को जानकारी प्रदान की I विद्यालय अध्यक्ष ने अभिभावकों के समय –समय पर आपसी सहयोग देने के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया I उन्होंने बताया की बी एल स्कूल को लगातार 30 वर्षों से अच्छे परीक्षा परिणाम देते हुए हिमाचल प्रदेश में A ग्रेड का दर्जा मिला हुआ है I इस विद्यालय के बच्चे अच्छे परीक्षा परिणाम दे कर व् खेल कूद व् अन्य गतिविधियों में भाग लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय का , माता-पिता का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है और समाज में एक अच्छे आदर्श नागरिक बन कर उभर रहे हैं तथा देश-विदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे है I इस बैठक में अध्यापक- अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर ने विद्यालय प्रबंधन और सभी अध्यापक वर्ग को उम्दा परीक्षा परिणाम देने के लिए बधाई दी और बताया की विद्यालय प्रबन्धन द्वारा बच्चों को दी गई सुख- सुविधाओं, अध्यापकों की लगन और कड़ी मेहनत से यह परीक्षा परिणाम आया है और सभी अभिभावक इस विद्यालय से खुश हैं I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व् मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने भी सभी अभिभावकों का इस बैठक में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और समय –समय पर अध्यापकों के साथ आपसी सहयोग देने के लिए उनका धय्न्वाद व्यक्त किया।

  • कुनिहार से चुराए हुए बोलेरो कैंपर के टायरो की गुत्थी को सुलझाया पुलिस ने ।रामशहर से पकड़ा गया आरोपी

    कुनिहार से चुराए हुए बोलेरो कैंपर के टायरो की गुत्थी को सुलझाया पुलिस ने ।रामशहर से पकड़ा गया आरोपी

    कुनिहार
    26-05-2025 को गांव जघाणा निवासी श्री प्रेम चन्द ने पुलिस थाना कृनिहार में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी कुनिहार में अर्की रोड पर महादेव स्टील के नाम से दूकान है इनके पास एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी है जिसे यह अपनी दूकान के पास ही खड़ी करते हैं। दिनाक 23-05-2025 को इन्होंने उपरोक्त गाड़ी को अपनी दुकान के पास ही खड़ी की थी तथा स्वय दुकान बन्द करके अपने घर चले गये थे I दिनाक 26-05-2025 को जब यह प्रात अपनी दुकान के पास आये तो इनकी उपरोक्त गाडी के चारो टायर व गाड़ी के अन्दर से एक जैक चोरी होने पाये गये । इन्होंने अपने चोरी हुये सामान की तलाश अपने तौर पर भी की परन्तु कहीं भी पता न चला जो इनकी उपरोक्त गाड़ी के टायरों व जैक को कोई नामालूम शख्स चोरी करके ले गया है। चोरी हुये सामान की कीमत लगभग 50,000/-रू० है। जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान चोरी हुये टायरों व अन्य सामान की तलाश थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा तत्परता से की जा रही थी जो तलाश के दौरान थाना कुनिहार की पुलिस टीम द्वारा CCTV FOOTAGE व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार आरोपी की पहचान करके दिनांक 28-05-2025 को को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी बबलू उर्फ बलबीर पुत्र स्व० श्री राम लाल निवासी गाव बहलम डाकखाना डोली तह० रामशहर जिला सोलन हि०प्र० उम्र 26 वर्ष को रामशहर से गिरफतार किया गया। चोरी हुये चारों टायरों व जैक को ब्रामद कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त वारदात में प्रयुक्त किये गये वाहन को भी जब्त किया गया। गिरफतार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । गिरफतार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। मामले में जांच जारी है।