Month: May 2025

  • बेरोजगारों के लिए सुनेहरा मौका

    बेरोजगारों के लिए सुनेहरा मौका

    सोलन/पवन कुमार सिंघ

    नौकरी बैंकिंग क्षेत्र एवं सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं अभ्यार्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। दरअसल हिमाचल सीकयोर सर्विस सॉल्यूशन ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में तकरीबन (157) पद भरे जाने हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष तक छूट का प्रावधान है। वही सबसे ज्यादा पड़ सुरक्षा प्रहरी (Security) के क्षेत्र में भरे जाएंगे। जिनमें कुल (93) पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 03 मई 2025 निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों में कैशियर फीमेल, रिसेप्शनिस्ट फीमेल, कार्यालय कोऑर्डिनेटर फीमेल, बैंक ऑफिस एसोसिएट फीमेल, अकाउंट्स फीमेल, रिकवरी एग्जीक्यूटिव मेल , ट्रैवल सेल्स एग्जीक्यूटिव फीमेल, सुरक्षा प्रहरी गार्ड मेल, सिक्योरिटी सुपरवाइजर मेल, जूनियर कोऑर्डिनेटर फीमेल, इंश्योरेंस एडवाइजर मेल, जूनियर इंजीनियर मेल, ब्रांच हैड, डाटा एंट्री ऑपरेटर फीमेल, रेडियोलॉजिस्ट एमडी डॉक्टर, ड्राईवर,पेट्रोल पंप अटेंडेंट, जनरल वर्कर हेल्परों के पद भरे जाएंगे। रिक्वायरमेंट/ रिक्रूटमेंट चयन प्रक्रिया कौशल परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा एवं व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी और प्रतियोगिता परीक्षा सफल करने वाले उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू कार्यालय में लिए जाएंगे। उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन:-इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र ,बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित हमारे नंबर 9317083047 पर भेज सकते हैं। वहीं सुरक्षा प्रहरी गार्ड के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, Height लंबाई 168 सेंटीमीटर और उससे अधिक आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के बीच तथा वजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम होना चाहिए। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने चाहिए, यदि अभी तक पंजीकृत नहीं हुआ है, तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। वेतनमान 13,500 से 27000 होगा तथा नौकरी का कार्य स्थल हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में रहेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। यह सभी पद 3 वर्ष के अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे,जिन्हें कार्य समाप्ति के बाद स्थाई तौर पर तैनात किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं,ग्रेजुएशन, पीजीडीसीए, एमसीए, सॉफ्टवेयर इंजीनियर होनी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 6230830235 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • 1 मई मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ

    1 मई मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ

    1 मई मजदूर दिवस की शुभकामनाएँ

    श्रम सुधार

    दुनिया में मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 को और भारत में 1 मई 1923 को हुई।

    बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का कार्यकर्ताओं को क्या देना है

    1. ड्यूटी 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे की गई

    2. पीए/डीए भत्ता (डीएडे)

    3. हर साल वेतन में बढ़ोतरी होगी

    4. श्रमिकों को पेंशन योजना

    5. छुट्टियों के दिन भी मिलेगी सैलरी

    6. गर्भवती महिलाओं को 6 महीने की छुट्टी और सैलरी मिलेगी

    7. सप्ताह दर सप्ताह छुट्टी

    8. महीने में दो आपातकालीन छुट्टियां ले सकते हैं, सैलरी नहीं कटेगी

    9. बीमा

  • जनक जी का आगमन

    जनक जी का आगमन

    जनक जी का आगमन(अध्याय73)

    भरत जी की बात सुनकर राम जी चुप हो गए और प्रभु की यह मौन स्थिति देख सारी सभा सोच में पड़ गई। उसी समय जनकजी के दूत आए, मुनि ने पूछा की राजा जनक का कुशल समाचार कहो।

    दूत हाथ जोड़कर बोले- हे स्वामी! कुशल-क्षेम तो सब कोसलनाथ दशरथजी के साथ ही चली गई। उनके जाने से सारा जगत अनाथ हो गया किन्तु मिथिला और अवध तो विशेष रूप से अनाथ हो गया॥ फिर भरतजी को राज्य और श्री रामचन्द्रजी को वनवास सुनकर मिथिलेश्वर जनकजी के हृदय में बड़ा दुःख हुआ॥

    राजा जनक ने विद्वानों और मंत्रियों के समाज से पूछा कि विचारकर कहिए, इस समय क्या करना उचित है? लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा॥ जब किसी ने कोई सम्मति नहीं दी तो चार चतुर गुप्तचर जासूस अयोध्या को भेजे।

    फिर गुप्तचरों ने बताया की भरत जी तो चित्रकूट की ओर जा चुके हैं।फिर जनकजी ने धीरज धरकर सब सहित चित्रकूट चलने को कहा।

    जनकजी का आगमन सुनकर अयोध्या का सारा समाज हर्षित हो गया। लेकिन ककई पश्चाताप की अग्नि में जली जा रही है। और सब नर-नारी मन में सोच रहे हैं अच्छा हुआ, जनकजी के आने से कुछ दिन और रहना हो गया॥ इस तरह वह दिन भी बीत गया।

    अब जनकजी आये हैं और जनकजी मुनियों के चरणों की वंदना करने लगे और श्री रामचन्द्रजी ने ऋषियों को प्रणाम किया। फिर भाइयों समेत श्री रामजी राजा जनकजी से मिलकर उन्हें समाज सहित अपने आश्रम को लिवा चले॥

    दोनों राज समाज शोक से व्याकुल हो गए। किसी को न ज्ञान रहा, न धीरज और न लाज ही रही। राजा दशरथजी के रूप, गुण और शील की सराहना करते हुए सब रो रहे हैं और शोक समुद्र में डुबकी लगा रहे हैं॥

    वशिष्ठजी ने विदेहराज को बहुत प्रकार से समझाया। तदनंतर सब लोगों ने श्री रामजी के घाट पर स्नान किया॥ श्री रघुनाथजी ने विश्वामित्रजी से कहा कि हे नाथ! कल सब लोग बिना जल पिए ही रह गए थे। विश्वामित्रजी का रुख देखकर तिरहुत राज जनकजी ने कहा- यहाँ अन्न खाना उचित नहीं है। राजा का सुंदर कथन सबके मन को अच्छा लगा।

    उसी समय अनेकों प्रकार के बहुत से फल, फूल, पत्ते, मूल आदि बहँगियों और बोझों में भर-भरकर वनवासी लोग ले आए॥ सभी ने फलाहार किया है। इस प्रकार चार दिन बीत गए। श्री रामचन्द्रजी को देखकर सभी नर-नारी सुखी हैं। दोनों समाजों के मन में ऐसी इच्छा है कि श्री सीता-रामजी के बिना लौटना अच्छा नहीं है॥

  • कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल

    राशिफल (भार्गव)

    मेष
    01-05-2025

    ♈ मेष :

    बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। कुछ लोगों के लिए परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। अगर आप अपने दिन को ज़रा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफ़ी काम कर सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    वृष
    01-05-2025

    ♉वृषभ :

    आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। घर परिवार में चल रही समस्या धीरे-धीरे सुलझ सकती है। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। आप अपनी कला का प्रदर्शन करने में सफल होंगे। मामलों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने का समय है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी परास्त होंगे।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 8

    भाग्यशाली रंग: हरा रंग

     

    मिथुन
    01-05-2025

    ♊ मिथुन :

    जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है। आज आपकी मुस्कान बेमानी है, हँसी में वो खनक नहीं है, दिल धड़कने में आनाकानी कर रहा है; क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

     

    कर्क
    01-05-2025

    ♋ कर्क :

    आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बहुत दिनों के बाद आपकी करीबी मित्र से भेंट हो सकती है। जिससे आपको खुशी मिलेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेगें। किसी धर्म स्थलों की यात्रा व दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपका बॉस कुछ दिनों के लिए दूर हो जाएगा, जिससे आपको चीजों को प्रबंधित करने की जिम्मेदारी मिल जाएगी।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 6

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    सिंह
    01-05-2025

    ♌ सिंह :

    अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 9

    भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

     

    कन्या
    01-05-2025

    ♍ कन्या :

    कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव आज आपको सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। शारीरिक फिटनेस रखने के लिए आपको व्यायाम करने की जरूरत है। दिन अच्छा रह सकते है। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं। आपका शुभ समय शुरू हो चुका है, परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

     

     

    तुला
    01-05-2025

    ♎ तुला :

    जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 1

    भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

     

    वृश्चिक
    01-05-2025

    ♏ वृश्चिक :

    आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपनी जीवनशैली में आप पहले से बड़े बदलाव देख सकते है। बड़े परिवर्तन देखने के लिये आपको तैयार होना पड़ेगा। व्यापार में बड़े फैसले ले सकते है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन-मुलाकात सुखद रहेगी। जो लोग आजीविका की तलाश में हैं उन्हें अपने प्रयास का शुभ परिणाम मिलेगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 7

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    धनु
    01-05-2025

    ♑ धनु :

    सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है। इसके चलते दिन ख़राब हो सकता है।

    भाग्यशाली दिशा: पूर्व

    भाग्यशाली संख्या: 3

    भाग्यशाली रंग: पीला रंग

     

    मकर
    01-05-2025

    ♑ मकर :

    आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। शादीशुदा जोड़ो के लिए यह दिन काफी अनुकूल रह सकता है। आपकी वाणी में वह मधुरता दिखेगी। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। संतान सम्बन्धी चिंता दूर होगी। क्रोध के कारण झगड़ा हो सकता है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।

    भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

    भाग्यशाली संख्या: 2

    भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

     

    कुंभ
    01-05-2025

    ♒ कुंभ :

    दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी सख़्त ज़रूरत भी है।

    भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

    भाग्यशाली संख्या: 5

    भाग्यशाली रंग: नीला रंग

     

    मीन
    01-05-2025

    ♓ मीन :

    स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा। खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। आपसी मतभेद बन सकते है। अपने कार्य क्षेत्र में आपको विकास देखने को मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग बन रहे है। यात्रा सुकुन देगी। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।

    भाग्यशाली दिशा: उत्तर

    भाग्यशाली संख्या: 4

    भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग