Tag: समाचार

  • अगर केंद्र सरकार प्रदेश की मदद ना करें तो प्रदेश सरकार सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी : कश्यप

    हिमाचल आज तक शिमला (ब्यूरो):-

    शिमला, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह नारसाचनक है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की चौथी किस्त केंद्र से प्रदेश सरकार को आने वाली है और अभी तक कई कार्य ऐसे हैं जो की इस महत्वपूर्ण योजनाओं के चरण एक और दो के भी पूरे नहीं हुए है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नारे को लेकर जो सरकार सत्ता में आई लेकिन सवा दो साल का समय बीत गया प्रदेश में एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई, सारी फेल हो चुकी हैं। जो विकास कार्य प्रदेश में चले थे आज अवरुद्ध हैं, पूर्व सरकार के समय में जो काम शुरू किए गए थे आज वह भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं और निरंतर विकास के मामले में हिमाचल प्रदेश पिछड़ता जा रहा है।
    कश्यप ने कहा कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश आने वाले समय में बेहतर ढंग से कर सके केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं हैं उनके लिए भरपूर बजट हिमाचल प्रदेश को दिया जा रहा है, हम आशा करते है कि आने वाले समय में उस बजट का भी सदुपयोग हो।
    केंद्र ने एक अच्छा निर्णय लिया है कि जो पैसा केंद्र की योजनाओं का पहले ट्रेजरी में जाता था, अब सीधा योजनाओं के लिए आएगा और सीधा योजना के ऊपर ही खर्च किया जाएगा, मैं समझता हूं इससे भी योजनाओं को पूरा करने में निश्चित रूप से फायदा होगा। हिमाचल प्रदेश तो स्पेशल कैटेगरी स्टेट है जहां माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने 90:10 की रेशो में हिमाचल को रखा है और उसी प्रकार से हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद भी मिल रही है।
    उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार झूठा रोना रो रही है, आप ने आम बजट भी देखा होगा कि बहुत सारी स्कीमें केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी है, हाल ही में शिमला संसदीय क्षेत्र की कुफरी चायल सड़क को 53 करोड़ रु सीआरएफ में प्राप्त हुए है। यह केंद्र साकार की दें है, भाजपा के चारों लोकसभा या राज्यसभा सांसदों ने निरंतर हिमाचल प्रदेश को लेकर केंद्र सरकार के समुख प्रदेश हित की बात को रखा हैं। केंद्र सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद की जा रही है, अन्यथा हिमाचल प्रदेश की तो यह हालात हैं कि कांग्रेस सरकार सैलरी और पेंशन देने की स्थिति में भी नहीं है। अगर केंद्र प्रदेश की मदद ना करें तो प्रदेश सरकार महीने के अंत में कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशनर को पेंशन देने में भी सक्षम नहीं है।
    उन्होंने कहा कि मंदिरों का पैसा भी कांग्रेस सरकार अपनी योजनाओं के लिए खर्च कर रही है, मैं समझता हूं यह हिमाचल प्रदेश देव भूमि के लिए बहुत ही चिंतनीय एवं दुख का विषय है और इस प्रकार से पैसे को उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में भाजपा द्वारा सरकार पर आरोप लगाया गया था कि केंद्र सरकार के पैसे को हिमाचल की विभिन्न योजनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और यह आरोप लगातार सिद्ध होता दिखाई दे रहा है।

  • PWD मंत्री सोशल मीडिया पर चला रहे सरकार, जमीनी हकीकत कुछ और – रवि मेहता

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो), शिमला

    शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल की पोल खुद सड़कों के गड्ढे खोल रहे हैं, लेकिन PWD मंत्री सोशल मीडिया पर अपनी काल्पनिक दुनिया में ही विकास कार्यों का बखान कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता ने मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं, वे पूर्व भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार उन्हें अपना बताने में जुटी है।

    शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें जर्जर हालत में हैं, ठेकेदारों का भुगतान रुका पड़ा है, और विकास पूरी तरह से ठप है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को चरमरा दिया है, जिससे ट्रेजरी खाली पड़ी हैं और ठेकेदारों का मेहनताना रुका हुआ है। लेकिन मंत्री जी सोशल मीडिया पर ही निर्माण कार्य करवा रहे हैं, वहीं भुगतान भी कर रहे हैं, और जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं।

    रवि मेहता ने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले दो वर्षों में हिमाचल और शिमला ग्रामीण के लिए उनका अपना क्या योगदान रहा है? भाजपा सरकार के कार्यों पर ठप्पा लगाकर और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार करके कांग्रेस यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह विकास कार्य कर रही है। लेकिन जनता को सब कुछ साफ नजर आ रहा है।

    भाजपा प्रत्याशी ने यह भी आरोप लगाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के 34 रूट जो शिमला ग्रामीण में चल रहे थे, उन्हें बंद कर दिया गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि PWD मंत्री और स्थानीय विधायक ने इस मुद्दे पर अब तक क्या किया?

    रवि मेहता ने सरकार से मांग की कि इन रूटों को तत्काल बहाल किया जाए, अन्यथा सरकार को प्रभावित जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता की समस्याओं की कोई परवाह नहीं है और अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो भाजपा जनांदोलन खड़ा करेगी।

    वास्तविकता यह है कि कांग्रेस सरकार सिर्फ बयानबाजी और झूठे दावों पर टिकी हुई है। न तो उन्होंने कोई नया विकास कार्य शुरू किया, और न ही पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि लोग परेशान हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं।

    प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता में बिठाया था ताकि वे विकास करें, लेकिन कांग्रेस सरकार केवल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने में लगी हुई है। अगर कांग्रेस सरकार के पास दिखाने के लिए अपना कोई ठोस विकास कार्य है, तो वह जनता के सामने रखें, अन्यथा झूठे दावों से जनता को गुमराह करना बंद करें।

  • अर्की विधानसभा क्षेत्र में 7 मार्च से आरम्भ होगा कार्यक्रम विधायक गांव के द्वार।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो), अर्की :-

    अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का उचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह से वार्तालाप कर रहे थे।


    संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम की शुरुआत 07 मार्च, 2025 से दूर-दराज की ग्राम पंचायत सारमा से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत यह कार्यक्रम निरंतर सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उपमण्डल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा।
    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की है। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना, राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की है।


    उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा तक सभी छात्रों की पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित किए जाने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
    विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों की समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
    उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अर्की मण्डल के अध्यक्ष सतीश कश्यप, सुरेंद्र पाठक, धनीराम ठाकुर, प्यारेलाल, कमलेश शर्मा, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चंद नेगी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता शशिपाल, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायतों के जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

  • भाजपा मंडल रामपुर में दिनेश खमराल और राममूर्ति को महामंत्री की कमान, निकिता गुप्ता को प्रवक्ता का कार्यभार, भाजपा मंडल रामपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार।


    हिमाचल आज तक (ब्यूरो): रामपुर बुशहर
    भाजपा मंडल रामपुर ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। मंडल के अध्यक्ष नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनेश खमराल और राममूर्ति चौहान को महामंत्री की अहम जिम्मेवारी दी गई। साथ ही महेंद्र मैहता, चेतन पाकला, हेमराज कश्यप और वीना नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। केसरी दत्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। देसराज हुडन, कपिल देव, चांद गौतम, मैना देवी, शशि नेगी को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। सौरभ नवघरिया को मिडिया प्रभारी चुना गया। नितिका गुप्ता को प्रवक्ता बनाया गया। पुरूषोतम सिंह को कार्यालय सचिव, रविंद्र कुमार नेगी को आईटी संयोजक, निधि ठाकुर को आईटी सह संयोजक बनाया गया। प्रिंयका ठाकुर को सोशल मडिया संयोजक, गीतानंद को सह संयोजक बनाया गया। इसके अलावा मीना शर्मा, पोतीलाल, विपन देष्टा, राजेश खुंद, पुष्प देवी, तिलकराज, राम सैन, कृष्णा देवी, रूद्रा कायथ, लीला कायथ, विजय नेगी, भगतराम, रमेश कुमार, चंद्रा भलूनी, मोतीलाल, रामेश्वर भंडारी, साधना शर्मा, शांति देवी, महेश्वर सिंह, मेहर सिंह, मोहन नेगी, उदा देवी, महेंद्र शर्मा, बलवीर मैहता, चरणदास, रमेश कुमार को चुना गया। जबकि कौल सिंह, केवलराम बुशहरी, कश्मीरी जैन, जियालाल जियान, श्यामलाल गुप्ता, विजय गुप्ता, अनिल चौहान, सुनील नेगी, छेवांग दोरजे, हरेंद्र शर्मा, बंसीलाल, ज्वाहर मैहता, हेमंत शैली, सुरेश शर्मा, राजन मित्तल, श्याम मैहता, ऊषा मैहता, स्वाति बंसल, आशा कटवान, अनु पौंड, सुषमा मखैक, रमेश वशिष्ट, शीशीराम, नंदलाल, राजाराम देष्टा को आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया। जबकि प्रताप शर्मा, प्रेम ठाकुर, भागचंद, केडी कश्मीरी, उमादत्त, छतर सिंह, रतनदास, नर्वदा, भूप सिंह, पवन बंसल, आगरदास, नानकचंद, जय सिंह, लाल सिंह, रूप सिंह, झावली दवी, दयाल जैन विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल किए गए।

  • भाजपा मंडल सराहन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, विजय शर्मा और रूपेश्वर सिंह को दी महामंत्री की जिम्मेवारी।


    हिमाचल आज तक (ब्यूरो ): रामपुर बुशहर
    भाजपा मंडल सराहन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। भाजपा मंडल सराहन के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय शर्मा और रूपेश्वर सिंह को महामंत्री की कमान सौँपी गई। वहीं उपाध्यक्ष गोकुल मुसाफिर, सुमन बिष्ट, गोपाल बंसल, दीवान सिंह चुना गया। मनती लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विभा कुमारी, ऊषा देवी, गुड्डुराम, आशा मैहता, शिव सिंह को सचिव का कार्यभार दिया गया। जबकि मिडिया प्रभारी चंद्र सिंह, देश दीप को प्रवक्ता चुना गया। ताक्षी शर्मा कार्यालय सचिव, अनिश ठाकुर आईटी संयोजक, यादविंद्र कुमार सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य मान सुख, नरेश कुमार, बिहारीलाल, ज्ञानचंद, धनीराम, लीलादत्त शर्मा, भीम सिंह, सविता घंगल, विनय, अमन मैहता, लक्ष्मीदास, अशरी गोकल राम, राम सिंह चौहान, संजय कुमार, वेदजंता, भूप सिंह, रमेशचंद, केदार मितरा, पुष्पा देवी, ममता वर्मा, कंचन, स्वर्णलता, कृष्णा देवी, विमला, संतोष, कृष्णा, ममता को चुना गया। जबकि स्थाई आमंत्रित सदस्यों में मीनाराम, बृजालाल, कौल नेगी, प्रकाशचंद, टेक सिंह, राम स्वरूप, भगतराम, ओम प्रकाश, रोशन डोगरा, सैनराम, बहादुर सिंह, हरदयाल सोनी, नीना शर्मा, रमेश बदरेल, राम कृष्ण यशपाल पालसरा, गोकल राम को शामिल किया गया। अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि सभी को उनके कार्यभार को लेकर सूचित कर दिया है। जैन ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

  • डा0 महेंद्र बदरेल बने रामपुर प्रैस क्लब के अध्यक्ष, अतुल को महासचिव की कमान।

    ब्यूरो

    हिमाचल आज तक , रामपुर बुशहर

    शनिवार को रामपुर प्रैस क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनिल नेगी ने की। इस बैठक में पिछले वर्ष में प्रैस क्लब द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। महासचिव सुभाष सैन ने क्लब का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। इस बार प्रैस क्लब की जिम्मेदारी डा0 महेंद्र बदरेल को सौंपी गई , जबकि महासचिव का कार्यभार अतुल कश्यप को सौंपा गया। कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई, जिसमें गुलजारी लाल डमालू, विरेंद्र कुमार, मिनाक्षी और नवरिता को उपाध्यक्ष चुना गया। विकास कंवर को सह सचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, और राजेंद्र ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा धर्मेंद्र बोज्ञाटो, मोहन मैहता, और संजय सूद को मुख्य सलाहकार बनाया गया, जबकि अनिल नेगी और सुभाष सैन को सलाहकार के रूप में शामिल किया गया। नए सदस्यों में रमेश नोगल, तिलकराज कायथ, ईशिका गौतम, और संतोष कुमार को शामिल किया गया।

    प्रैस क्लब के नए अध्यक्ष डा0 महेंद्र बदरेल ने कहा कि पत्रकारिता का वर्तमान समय चुनौतियों से भरा है लेकिन इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी पत्रकारों का दायित्व है कि वे सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें। और जो जिमेवारी दी गई है में बखूबी निभाने का आश्वासन देता हूं और सभी वरिष्ठ सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करता हू ।

  • एसवीएन पब्लिक स्कूल कुनिहार में विदाई पार्टी का आयोजन।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    कुनिहार, 27 फरवरी:- कुनिहार स्थित एसवीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय अध्यक्ष टी. सी. गर्ग ने शिरकत की। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम और दीप प्रज्वलन से हुई।

    कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कई मजेदार खेल खेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दीं। इस मौके पर मैथिली जोशी और यशस्वी को मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि शगुन ने मिस एसवीएन का खिताब जीता और अरुण कुमार को मिस्टर एसवीएन का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों में आस्था को मिस पर्सनालिटी, आदित्य कंवर को मिस्टर पर्सनालिटी, आरुषि को मिस कॉन्फिडेंट, परिधि जोशी को मिस ब्यूटीफुल और गरिमा तंवर को मिस परफेक्ट के खिताब से नवाजा गया।

    समारोह का आयोजन कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने मिलकर किया, जिन्होंने अपने सीनियर्स के सम्मान में भव्य भोज की व्यवस्था की। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकनृत्य और बॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियाँ दीं, और खेलकूद प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद दिया और विदाई के इस खास पल को साझा किया।

    कक्षा 12 की कई छात्राओं ने अपने स्कूल जीवन के अहम और यादगार पलों को साझा किया। विदाई समारोह के निर्णायक मंडल ने ही मिस्टर और मिस फेयरवेल के चयन की प्रक्रिया को पूरा किया। मुख्य अतिथि टी. सी. गर्ग ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनसे आशा जताई कि वे भी पिछले वर्ष के समान एसवीएन परिवार का नाम रोशन करेंगे।

    विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के सीनियर्स को उपहार प्रदान किए, जिससे माहौल अत्यंत भावुक हो गया।

    इस विशेष अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष टी. सी. गर्ग, निदेशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य पद्मनाभम, पीटीए अध्यक्ष हेमंत शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

  • सोलन में जिला स्तरीय स्किल कंपटीशन में प्रीति और रिया ने जीता तीसरा स्थान।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    सोलन, 23 फरवरी 2025: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर की विशेष छात्राओं, प्रीति और रिया ने सोलन के सेंट रोसा होटल में आयोजित जिला स्तरीय स्किल कंपटीशन में टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इस प्रतियोगिता में प्रीति और रिया ने एक आकर्षक कैंपिंग साइट मॉडल के माध्यम से इको टूरिज्म के महत्व को दर्शाया। उनके मॉडल ने यह स्पष्ट किया कि कैसे कैंपिंग साइट्स से स्थानीय क्षेत्र का विकास किया जा सकता है, साथ ही साथ वहां के पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

    स्किल कंपटीशन ने युवाओं के लिए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार के अवसरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रीति और रिया ने अपने प्रस्तुतियों से यह साबित किया कि इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बहुत से अवसर मौजूद हैं, जिसके चलते अधिक से अधिक युवा इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमेहर की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने न केवल अपने स्कूल का मान बढ़ाया बल्कि अपने क्षेत्र की युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य भी किया है। इस सफलता के लिए दोनों छात्राओं को बधाई।

  • डुमैहर स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत किशोर स्वास्थ्य पर किया गया जागरूक।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल अर्की के किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता, सुरक्षा परमार ने विद्यार्थियों को पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा निवारण और लिंग आधारित हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

    सुरक्षा परमार ने छात्रों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में सही पोषण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

    उन्होंने यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने नशे की लत से बचाव और इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।

    कार्यक्रम में लिंग आधारित हिंसा और अन्य प्रकार की हिंसा पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने विद्यार्थियों को यह समझाया कि किसी भी प्रकार की हिंसा अस्वीकार्य है और इससे बचाव के लिए जागरूकता और सही कदम उठाना जरूरी है।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने सुरक्षा परमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण और अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • प्रदेश महिला व्यापारी संगठन प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी रीता ठाकुर।

    हिमाचल आज तक (ब्यूरो)
    शनिवार को व्यापारी संगठन की बैठक का आयोजन प्रभारी जिला सोलन दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया ।
    जिसमें उपस्थित प्रदेश के व्यापारी संगठन के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष भी विराजमान रहे। बैठक मैं जिला सोलन के वार्षिक सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और ब्लॉकों के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
    बैठक के दौरान सभी ने वार्षिक सम्मेलन को एक अलग नया रूप देने के लिए अपने विचार रखें और रूपरेखा तैयार की गई।


    बैठक के दौरान प्रदेश महिला का दायित्व संभाल रही आरती ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण संगठन के लिए अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से नहीं दे पाने के कारण प्रदेश संगठन ने उन्हें उच्च पद पर रखने का प्रस्ताव पारित किया। और उन्हें प्रदेश संगठन संरक्षक के पद पर तैनात किया। और उनकी जगह पर महिला प्रदेश महामंत्री के पद पर संगठन के लिए बेहतरीन कार्य करने वाली रीता ठाकुर को महिला प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी गई । यह नियुक्ति प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर के द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई।
    बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला सोलन प्रभारी दिनेश शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू गौड़, जिला युवा प्रभारी नरेश, जिला महिला प्रभाग अध्यक्ष (ए) अनीता ठाकुर, प्रभाग (बी) नीना ठाकुर, ब्लॉक कंडाघाट महिला अध्यक्ष पूजा सहित गणमान्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे ।