March 5, 2026 8:24 am

इतिहास के पन्नो से – आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

[adsforwp id="60"]

 

10 दिसंबर – आज का इतिहास

आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

 

???? विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। इस महत्त्वपूर्ण दिवस की नींव विश्व युद्ध की विभीषिका से झुलस रहे लोगों के दर्द को समझ कर और उसको महसूस कर रखी गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र को अधिकारिक मान्यता प्रदान की थी। तब से यह दिन इसी नाम से याद किया जाने लगा। किसी भी इंसान की ज़िंदगी, आज़ादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है- मानवाधिकार। भारतीय संविधान इस अधिकार की न सिर्फ़ गारंटी देता है, बल्कि इसे तोड़ने वाले को अदालत सज़ा देती है।

10 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

???? फ्रांस ने 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।

???? मीट्रिक सिस्टम अपनाने वाला 1799 में फ्रांस दुनिया का पहला देश बना।

???? डचो ने 1816 में सुमात्रा पर दोबारा कब्जा किया।

???? आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच 1887 में बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

???? तस्मानिया में 1902 में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

???? पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को 1903 में भौतिक विज्ञानके लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

???? सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच 1947 में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।

???? सन 1950 में आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।

???? नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने 1960 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की थी।

???? सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच 1961 में राजनयिक संबंध समाप्त।

???? अफ्रीकी देश जंजीबार ने 1963 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

???? कजाखस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

???? गुजरात में 1992 में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा शुरू हुई।

???? यासिर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज 1994 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

???? अमर्त्य सेन को 1998 में स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

???? नवाज़ शरीफ़ 2000 में सहपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।

???? भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि ने 2001 में दुनिया को अलविदा कहा था।

???? अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस 2002 में दिवालिया घोषित।

???? कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच 2003 में हुयी वार्ता विफल।

???? सन 2004 में हुए ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

???? कज़ाकिस्तान में हुए 2005 में राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।

???? चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का 2006 में सैंटियागो में निधन।

???? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज़ मुशर्रफ़ ने 2007 में पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।

10 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

???? अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

Leave a Reply