March 4, 2026 3:03 pm

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में मनाया गया होली पर्व

[adsforwp id="60"]

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में रंगों का पावन पर्व होली अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थी एवं शिक्षक जब इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए तो पूरा वातावरण रंग-बिरंगे गुलाल, हंसी-खुशी और उमंग से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय तथा प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को उत्साहपूर्वक भागीदारी के साथ अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल ढंग से होली मनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए किया गया। यह उत्सव विद्यालय परिवार के लिए एक यादगार अवसर बना, जिसने आपसी भाईचारे और एकता के बंधन को और सुदृढ़ किया।

Leave a Reply