March 5, 2026 7:58 am

इतिहास के पन्नो से :- आज अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

[adsforwp id="60"]

 

20 दिसंबर – आज का इतिहास

आज अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस

 

???? अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस प्रत्येक वर्ष 20 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। एकता का संदेश देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस घोषित किया है। अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस का उद्देश्य है लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना। दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं।

20 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाये

???? लार्ड क्लाईव को 1757 में बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

???? ब्रिटेन ने 1780 में हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

???? ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने 1830 में बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

???? महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में राष्ट्र गीत वंदे मातरम की रचना की।

???? अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने 1919 में आव्रजन पर रोक लगाई।

???? बेगर फैटरनिटि (संयुक्त राज्य अमेरिका के जेसुइट कॉलेज में स्थापित पहली सामाजिक बिरादरी) की 1923 में 9 लोगों ने स्थापना की जो पोप से ऐसा करने की अनुमति हासिल कर चुके थे।

???? जर्मनी में 1924 में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

???? महात्मा गांधी 1946 में श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।

???? ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद 1951 में ओमान स्वतंत्र हुआ।

???? भारतीय गोल्फ संघ का 1955 में गठन।

???? अमेरिका में 1956 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए।

???? गोरख प्रसाद ने 1957 में पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित हिंदी विश्वकोश का संपादन भार ग्रहण किया।

???? भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने 1959 में कानपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।

???? जर्मनी में बर्लिन की दीवार को 1963 में पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।

???? जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा 1971 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

???? यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की 1973 में मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

???? इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने 1976 में अपने पद से इस्तीफा दिया।

???? तिरूपति बालाजी मंदिर में 1985 में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।

???? संसद ने 1988 में 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

???? भारत और पाकिस्तान 1990 में एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।

???? पॉल कीटिंग 1991 में आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।

???? भारत और यूरोपीय संघ के बीच 1993 में ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।

???? सन 1998 में 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को स्टार टाइम पत्रिका ने मैन आफ़ दी इयर घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।

???? अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 1999 में हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।

???? दक्षिण कोरिया ने 2002 में उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।

???? पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने 2007 में पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

???? स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2008 में जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली।

20 दिसंबर महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

???? विश्व मानव एकता दिवस

Leave a Reply