March 5, 2026 1:51 am

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणु में स्कूल प्रबंधन समिति की हुई बैठक कई मुद्दों पर की गई चर्चा।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

दाड़लाघाट

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसणु में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा संवाद पर चर्चा करते हुए एसएमसी सदस्यों ने विचार विमर्श करते हुए नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों के दाखिला करवाने बारे जन अभियान चलाने,आने वाले शैक्षणिक सत्र में इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं शुरू करने व बच्चों को न्यू ड्रेस कोड बारे चर्चा हुई। बैठक में खेल के मैदान में आठ सफेदे के पेड़ है जिनके गिरने का खतरा व जानमाल के नुकसान होने की संभावना रहती है इनको करवाने बारे में भी प्रस्ताव रखा। एसएमसी की बैठक में निर्णय लिया कि नए शैक्षणिक सत्र में इस पाठशाला में बच्चों को पढ़ाने के लिए बरसणु गांव से किसी शिक्षित महिला को स्कूल में रखा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से सीएसटी कुलदीप चौहान,सुनील कुमार ठाकुर,एसएमसी प्रधान पूनम देवी सहित बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया।

Leave a Reply