अर्की आजतक
अर्की
लक्ष्य बीएड कॉलेज मंजयाट में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया ! इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थय अधिकारी मनीषा आजाद व आशा कार्यकर्ता रमा शर्मा व रजनी शर्मा ने स्टाफ सदस्यों व प्रशिक्षुओं को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी ! उन्होने कहा कि आजकल युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है ! उन्होने बताया कि धूम्रपान के कारण कैंसर,हृदय रोग तथा फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होती हैं ! धूम्रपान पीने वाला व्यक्ति जहां अपने शरीर में कई रोगों को आमंत्रित करता है वहीं उसके साथ बैठे परिवार जन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं ! धूम्रपान पीने वाले व्यक्ति का औसतन आयु दस वर्ष तक कम हो जाती है ! धूम्रपान करने वालों को ऑस्टियोपोरोसिसि नामक बीमारी होने की संभावना प्रबल हो जाती है जिसमें शरीर की हडिडयां कमजोर हो जाती हैं ! इसके अतिरिक्त मसूड़े व पेट की बीमारियां होने की भी संभावना रहती है ! दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग धूम्रपान करते हैं तथा इस कारण प्रतिवर्ष लगभग छह मिलियन लोग काल का ग्रास बनते हैं ! उन्होने बताया कि दृढ़ इच्छा शक्ति से इस बुरी आदत से छुटकारा पाया जा सकता है ! नियमित व्यायाम ,योग,प्राणायाम जैेसी अच्छी आदतें अपनाने से धूम्रपान का त्याग करने में सहायता मिलती है ! अतः इस आदत से छुटकारा पाने वाले व्यक्ति को इन आदतों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करना चाहिए ! इस अवसर पर लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.पीएल गुप्ता, प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य डा.कुसुम गुप्ता सहित कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा !





