अर्की आजतक
अर्की
लखदाता दंगल कमेटी की बैठक मन्जयाट में आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष होने वाले दंगल को लेकर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए दंगल कमेटी के सह आयोजक राजीव बंटी ने बताया कि 9 जून को होने वाले दंगल के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई । उन्होंने बताया कि बैठक मे मौजूद हेम राज चौहान और राजेंद्र कुमार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जिसमें कमेटी द्वारा उनके प्रस्ताव पर सहमति जताई व जय सिंह अध्यक्ष, राजीव बंटी सह आयोजक और टेकचंद उपाध्यक्ष द्वारा इस सुझाव का स्वागत किया गया। कमेटी द्वारा फैसला लिया गया कि अधिक गर्मी को देखते हुये दंगल थोड़ा देर से शुरू किया जाएगा और लगभग 8 बजे तक दंगल चलेगा। कमेटी के सभी सदस्य हर वर्ष की भांति पूरी पंचायत का भ्रमण और अपने स्तर पर प्रचार और निमंत्रण करेंगे।
बैठक में पदाधिकारियों के अतिरिक्त विनोद ठाकुर, हरदेव सिंह, धनी राम चौहान राजिंदर ठाकुर, रज्जाक विकु मौजूद रहे।





