अर्की आजतक
डॉ बनने के सपने को मिली उड़ान।
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जो शोर मचाते है भीड़ में
भीड़ ही बन कर रह जाते है।
वही पाते है सफलता जो खामोशी से अपना काम कर जाते है।।
कुछ ऐसी ही सफलता कुनिहार की बेटी यशिका ठाकुर ने हाल ही में घोषित नीट के परीक्षा परिणाम में सफलता पा कर किया है। कजियारा (दानोघाट) की बेटी यशिका ठाकुर ने अपना लोहा मनवाते हुए नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यशिका ने कुल 720 अंको में से 640 अंक लेकर परीक्षा पास कर अपने डॉ बनने के सपने को उड़ान दी है।
यशिका ने अपनी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई बीएल पब्लिक स्कूल कुनिहार से व 12 वीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार से पूरी करने के पश्चात एस्पायर इंस्टीट्यूट शिमला से नीट की कोचिंग ली थी ।
यशिका के दादा चेतराम, दादी लीला देवी, पिता रविंद्र सिंह ठाकुर, माता मीना ठाकुर, बहन गुंजन व भाई वंश ठाकुर सहित पूरा परिवार यशिका की कामयाबी से बहुत खुश है।
यशिका की माता मीना ठाकुर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में कंप्यूटर शिक्षिका के पद पर कार्यरत है ने बताया कि हमे अपनी बेटी पर नाज है जिसने अपनी कड़ी मेहनत से इस उपलब्धि को हासिल किया है। यशिका ने इस उपलब्धि के लिए अपनें माता-पिता को श्रेय देते हुए कहा कि मेरी इस उपलब्धि में मेरे परिवार का सबसे बड़ा योगदान है। जिनकी प्रेरणा मुझे हर वक्त प्रेरित करती रही।
यशिका ने बातचितमे बताया, कि बचपन से ही मेरा सपना डॉ० बनकर लोगों की सेवा करने का रहा है जोकि अब माता-पिता, गुरुजनों व ईश्वर के आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा।





