February 5, 2026 6:59 am

अर्की के मांझू में मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक

अर्की

ग्राम पंचायत पलोग के गांव टांगटा में वीरवार सुबह एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जिस कारण मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आज इतनी भड़क चुकी थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक रमेश शर्मा तथा उनके बड़े भाई गंगा राम निवासी टांगटा मांझू के कच्चे मकान में आज करीब 11:00 बजे अचानक आग लग गई। आग में अलमारी में रखें सोनी व चांदी के आभूषण नगदी सहित जरूरी कागजात जल गए। रमेश शर्मा ने बताया कि घटना से कुछ ही देर पहले वह दूसरे मकान में गए थे परंतु जब वह वापिस पुराने घर की ओर लौटे तो आग की लपटें मकान की ऊपरी मंजिल में पूरी तरह से फैल चुकी थी। तथा सारे घर में आग फैल गई। उधर प्रशासन की ओर से आये नायब तहसीलदार डीपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Advertisement