February 5, 2026 11:52 am

तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम में गुरु पूर्णिमा से पूर्व खिला ब्रह्म कमल पुष्प।देव शयनी एकादशी पर नेंनाशर्नी के संत महात्माओं सहित स्थानीय भक्तों ने भी किये दीदार।

[adsforwp id="60"]

अर्की आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार एक बार फिर महका ब्रह्म कमल पुष्प की महक से। पिछले पांच वर्षों से तुलसी कुटीर आनन्द आश्रम कुनिहार में लगातार खिल रहा ब्रह्म कमल पुष्प इस बार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खिला है।आश्रम संचालक भगत राम नड्डा ने मीडिया से विशेष बातचीत में बताया कि गुरु पूर्णिमा से पूर्व रात्रि में यह पुष्प आश्रम में खिला व इस बार तो करीब 10 से 15 कमल खिले है। पावन पवित्र पुष्पो को तोड़ कर ठाकुर जी को अर्पित करने के साथ ही नेंनाशर्नम से आये सन्त महात्माओं सहित स्थानीय लोगो को भी देव शयनी एकादशी पर दर्शन का सौभाग्य मिला है। पुष्पो के खिलने से आश्रम महकती सुगन्ध से पावन हो गया है।आचार्य नड्डा के अनुसार रात्रि में दो घण्टो के लिए खिलने वाला यह पुष्प कई बीमारियों के लिए लाभ दायक है। ब्रह्म कमल पुष्प अधिकतर उतरी भारत मे ही खिलता है व कुनिहार क्षेत्र में भी अब लोग इस पुष्प को पुरी पावनता के साथ उगा रहे है। पुराणों के अनुसार ब्रह्मा जी की नाभि से ब्रह्म कमल पुष्प का उलेख आता है।आचार्य जी के अनुसार जंहा यह ब्रह्म कमल खिलता है उस धरा पर ब्रह्मा जी का साक्षात वास होता है।

Leave a Reply

Advertisement