February 5, 2026 11:33 am

बटोटा गावं में दिन दहाड़े लाखो के गहनों को चुरा ले गया शातिर ।जेवरों सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गया चोर।

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक
कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
बटोटा गांव के प्रकाश के घर से शातिर चोर ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।घटना के दौरान प्रकाश खेतों में स्प्रे कर रहा था व उसकी घरवाली किसी कार्य से बड़लग गई हुई थी। शातिर चोर द्वारा घर पर किसी के न होने पर कमरे के अंदर ट्रंक अलमारी के ताले तोड़ सोमवार को दिन दहाड़े प्रकाश के घर से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।दोपहर करीब 12 बजे जब प्रकाश की घरवाली वापिस घर पहुंची,तो उक्त चोर को उसके आने की भनक लग गई ओर चोर वंहा से उक्त महिला को धक्का देकर गहनों व कीमती सामान ले कर रफ्फू चक्कर हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलमारी व ट्रंको के ताले तोड़ कर लाखो के गहनों पर चोर हाथ साफ कर गया।
इस चोरी की घटना पर कोई भी पुलिस अधिकारी फ़िलहाल कुछ भी बयान देने से कतरा रहे हैं। पता चला है कि पुलिस की टीम शक के आधार पर कई स्थानो पर दबिश दे रही है। दिन दीहाड़े चोरी की इस घटना से क्षेत्र वासी सहमे हुए है।

Leave a Reply

Advertisement