February 5, 2026 12:06 pm

केंद्र की गलत नीतियों के चलते किसानों को गंवानी पड़ी जान : गोयल

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक

अर्की
बोले- बेरोजगार युवा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आतुर
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों और कृषि कानूनों के कारण किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ा। कई किसानों को जान तक गंवानी पड़ी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया कमेटी के को-ऑडिनेटर हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल ने कालका में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में हिमाचल के रह रहे लोगो से मिले और कांग्रेस के पक्ष मै वोट करने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दस साल कार्यकाल में युवा नौकरी की राह तकते रहे। केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर गांव के गरीब युवाओं के रोजगार के सपने को चकनाचूर कर दिया। बढ़ती बेरोजगारी के कारण आज युवा हताश है। वह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेताब नजर आ रहा है।
उन्हाेंने कहा कि आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। प्रदेश में दुष्कर्म जैसी वारदातें बढ़ी हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खस्ता है। लोगों को अच्छे इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार इस कद्र फैला हुआ है कि कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है। लोगों को अपना काम करवाने के लिए सरकारी कर्मचारियों की जेबें गर्म करनी पड़ रही हैं।
अनिल गोयल ने कहा कि प्रदेश में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। प्रदेश के कई जिलों में पानी की किल्लत है। इसके बावजूद सरकार ने इस ओर कोई काम नहीं किया है। 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के समय कई जगह दिन में सिर्फ 8 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है।

Leave a Reply

Advertisement