हिमाचल आजतक
अर्की
अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही रामलीला के पांचवें दिन रामलीला के मंचन का शुभारंभ शिव वंदना से हुआ । जानकारी देते क्लब के निदेशक हेमेंद्र गुप्ता व प्रधान अजय रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान दशरथ मरण, केवट मिलन, भरत मिलाप, सहित कई अन्य दृश्य मंचित किये गए। । जिसकी दर्शकों ने खूब सराहा। उन्होंने बताया कि पुरानी परंपरा के अनुसार रामलीला के मंचन के दौरान हर दिन एक मुख्यतिथि को बुलाया जाता है । रामलीला के चौथे दिन राजघराने की बहू मयूराक्षी सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की व रामलीला के सफल मंचन हेतु आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला का मंचन परोक्ष रूप में देखने से आनंद आता है तथा बौद्धिक विकास होता है। इस अवसर पर रामलीला क्लब द्वारा मुख्यतिथि को सम्मानित किया गया । मुख्यतिथि द्वारा आयोजकों को 21सौ रूपये की राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि हर दिन होने वाली रामलीला के पश्चात उससे संबंधित प्रश्न उपस्थित दर्शकों से पूछा जाता है तथा पर्ची के माध्यम से प्रश्न का सही उत्तर देने वाले विजेता को मुख्यतिथि द्वारा पर्ची निकालकर ईनाम दिया गया । इस दौरान रामलीला क्लब के चार सदसयों (हरीश गुप्ता उर्फ गांधी, रौंपी, सुरेंद्र त्यागी, अनिल शर्मा उर्फ गुगना) की आत्मा की शांति हेतु मौन रखकर उनहें याद किया गया । उन्होंने क्षेत्र की जनता से इस कार्यक्रम में बढ-चढकर भाग लेने व कार्यक्रम की शोभा बढाने का आवाहन किया है । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।





