February 5, 2026 12:06 pm

गणेश जी की कृपा से जानते है आज का राशिफल

[adsforwp id="60"]

राशिफल(भार्गव)

मेष
15-11-2024

♈ मेष :

मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपका दिन आज सफलता और उत्साह से भरपूर रहेगा। लेकिन कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर आज आप चिंतित हो सकता है। यात्रा का संयोग भी आज बनता दिख रहा है। पिता और घर के बड़ों के साथ आज किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, आपको प्रयास करना चाहिए। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी काम दिल से करेंगे उसमें आपको भाग्य सफल बनाएगा।

शुभ दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली अंक: 8

शुभ रंग : बैंगनी

वृष
15-11-2024

♉ वृषभ :

आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन में सुखद बीतेगा। लव लाइफ के मामले में आज सितारे बताते हैं कि आपको रिश्तों में विश्वास बढ़ना होगा और हर बात पर टोकाटाकी से बचना होगा नहीं तो रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढ़े हुए थे तो आज आप उन पर अंकुश लगाने में सफल रहेंगे। वैसे आज भाई बहनों के बीच स्नेह बना रहेगा। अगर आपके भाई बहन दूर हैं तो संचार माध्यम से लंबी बातचीत हो सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे और भविष्य में भी आपको इसका लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

मिथुन
15-11-2024

♊ मिथुन :

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं आपको आज एक साथ कई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। कार्यक्षेत्र के साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपसे वक्त मांगेगी। नौकरी और कारोबार के मामले में दिन आपका अनुकूल और सुखद रहेगा। मेहनत का आपको आज पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आप आनंदित होंगे और अवसर को मना नहीं कर पाएंगे। सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। आज आप दिन का कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग

कर्क
15-11-2024

♋ कर्क :

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए लाभप्रद और आनंददायक रहेगा। आपको अपने प्रयास में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि, आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको परिवार के सदस्यों से सुख और सहयोग मिलेगा। आज आपको भाई-बहनों से सहयोग और लाभ भी प्राप्त होगा। ग्रहों की स्थिति से यह भी दिखता है कि आपको आज ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

सिंह
15-11-2024

♌ सिंह :

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी मुलाकात आज किसी ऐसे मित्र से हो सकती है जिससे मिलने के लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। मित्रों और परिवारजनों के साथ आपका समय मनोरंजक बीतेगा। जीवनसाथी का साथ सहयोग और उनकी प्रगति से आपका मन आनंदित होगा। अगर आपको पहले से ही कोई शारीरिक कष्ट है तो आज आपका दर्द बढ़ सकता है। इसलिए सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपको रुचिकर भोजन का भी आनंद मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आज लाभ मिलने का भी योग बन रहा है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

कन्या
15-11-2024

♍ कन्या :

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी कोई संपत्ति प्राप्त करने की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपका किया गया प्रयास आज सफल होगा। किसी निकट संबंधी की शादी की बात चल रही है तो आज बात आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशाजनक सफलता प्राप्त होगी। अपने ख़र्चों को बढ़ता देख आप उसे कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आपको उपहार मिलने का भी योग बनता दिख रहा है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: पीला रंग

तुला
15-11-2024

♎ तुला

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। घरेलू जीवन में कुछ उलझनों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। निकट सगे संबंधियों से आज आपका मिलना भी हो सकता है, ऐसा सितारे कहते हैं। आर्थिक मामलों में दिन आपका लाभप्रद होने के साथ ही खर्चीला भी रहेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से बातचीत होगी जिससे आपका मन आनंदित होगा और थकान भूल जाएंगे। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: नारंगी

वृश्चिक
15-11-2024

♏ वृश्चिक :

सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। वैसे आज आपके लिए जरूरी है कि अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं पूरा करने की कोशिश करें। अगर काम को टालेंगे या दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो आपका काम अटक सकता है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज दोपहर बाद उसमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आज आप शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग

धनु
15-11-2024

♐ धनु :

धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आनंदित होगा। कारोबार में आज लाभ की स्थिति रहेगी। घर परिवार में आज आपको खुशी मिलेगी लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। भाई बहनों के बीच स्नेह सहयोग बढेगा। उपहार का लेनदेन भी हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, प्रेमी की किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें नहीं तो मार्ग में परेशानी आ सकती है।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 4

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

मकर
15-11-2024

♑ मकर :

मकर राशि के जातकों के लिए सुखद और लाभप्रद रहने वाला है। आपको आज पिता और परिवार से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। आज आप अपने भाइयों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। करियर कारोबार की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक और लाभप्रद रहेगा, बिजनस में आज कमाई अच्छी होगी। कुछ फंसा हुआ माल निकल जाने से आप राहत की सांस लेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

कुंभ
15-11-2024

♒ कुंभ :

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगाी। जनमानस में आपका प्रभाव बढेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनके विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आज शाम के समय आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा। आज आपकी राशि में यात्रा का भी संयोग बना हुआ है।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: सफेद रंग

मीन
15-11-2024

♓ मीन :

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज आपकी मधुर वाणी आपको नौकरी और कारोबार में सम्मान के साथ लाभ दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में आज भाई बहनों के बीच स्नेह बना रहेगा और उपहार का लेनदेन हो सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की चाहत पूरी कर सकते हैं। आज आपको दूसरों से मदद लेने से पहले यह जरूर सोचना होगा कि भविष्य में आपको भी उनकी मदद करनी पड़ेगी। सितारे बताते हैं कि आज आपको रुचिकर भोजन का आनंद मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग

Leave a Reply

Advertisement