दाड़लाघाट
अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर अंबुजा फाउंडेशन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत धुंदन के दुर्गा मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में धुंदन,सरयांज और भराड़ीघाट से विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉक्टर मानवी चौधरी,भूपेंद्र गांधी और समूह की सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। डॉक्टर मानवी चौधरी ने कहा कि महिलाएं अपने कार्य क्षेत्र में सार्थक भूमिका निभा रही हैं,लेकिन व्यक्तिगत संघर्षों से आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से वे मंजिल को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना होगा। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन इस महत्वपूर्ण विषय पर अग्रसर है और सामाजिक मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए मिलकर काम करना होगा। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया और नाट्य मंच और सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर दलीप शर्मा,उमेश शर्मा सहित धुंदन और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 185 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।





