February 5, 2026 12:11 pm

प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव शशि कांत शर्मा ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि।

[adsforwp id="60"]

अर्की ब्यूरो 

अर्की के युवा नेता व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशि कांत शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शशि कांत शर्मा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में अमूल्य रहा है।
वर्ष 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने तक उनकी दूरदर्शी नीतियां और नेतृत्व अद्वितीय रहा।
उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का सादगी भरा जीवन और निष्ठा हमें सच्ची सेवा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाता है। उनका जाना देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
युवा कांग्रेस और पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply

Advertisement