February 5, 2026 11:45 am

अर्की में विद्यालय व कक्षाओं को कैसे बनाया जाए स्मार्ट, अद्यापको व मुख्याध्यापकों की हुई बैठक

[adsforwp id="60"]

अर्की

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की में, अर्की शिक्षा खंड के प्रधानाचार्य तथा मुख्य अध्यापकों की बैठक उप -शिक्षा निदेशक गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों तथा बच्चों के भविष्य के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालय बनाने कक्षाओं को स्मार्ट बनने तथा बच्चों को विभिन्न बुराइयों से दूर रखने आदि पर गहन चर्चा की गई। शिक्षा उप-निदेशक ने बताया कि किस तरह से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में बच्चों को सम्मिलित किया जाए तथा उनका भविष्य कैसे संवारा जाए। इस बैठक में अर्की शिक्षा खंड के 20 प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक शामिल हुए। खंड परियोजना अधिकारी राजकुमार गौतम ने बताया कि इस बैठक के अंतर्गत स्कूल प्रमुखों की बहुत सी समस्याएं हल हुई तथा आने वाले समय में स्कूल प्रमुख उत्साह तथा उमंग के साथ अपने-अपने विद्यालय में बच्चों के हित के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Advertisement