December 13, 2025 4:45 pm

मानव कल्याण समिति ने अनिवासी भारतीय अम्बा शर्मा का किया धन्यवाद

[adsforwp id="60"]

अर्की

मानव कल्याण समिति के प्रधान राजिंदर गौतम ने प्रेस में व्यान जारी कर अनिवासी भारतीय अम्बा शर्मा का अर्की में विभिन्न कल्याणकारी कार्यों के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि शर्मा ने समिति को आम जनता के उपयोग के लिए लगभग एक लाख रुपए मूल्य के दो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर उपलब्ध करवाने व समाज सेवा के अन्य कार्यों के लिए धन उपलब्ध करवाने की हामी भरी है।
समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने बताया कि अम्बा शर्मा का अर्की से गहरा लगाव है। 1947 में अर्की में जन्मे शर्मा वर्षों से अमेरिका में रह कर भी अपने जन्मस्थान को नहीं भूले हैं।

समिति के सभी सदस्यों ने प्रेम सिंह चौहान की माता संती देवी और प्रमोद गुप्ता के ससुर हरबंस लाल गुप्ता के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
सदस्यों ने बरोटीवाला निवासी सी०ए० पुनीत गुप्ता का व्हील चेयर व अल्फा मैट्रेस प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद किया है, यह वस्तुएं समिति के माध्यम से आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply