March 5, 2026 1:23 pm

हिमाचल प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्र छाये

[adsforwp id="60"]

कसौली
पवन कुमार सिंघ

हिमाचल प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के छात्र छाये 09 जून से 12 जून, 2025 तक शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के आठ विद्यार्थियों ने भाग लेकर अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया और विभिन्न श्रेणियों में पाँच स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (जूनियर बॉयज़) श्रेणी में गरिमन औजला ने 277/300 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि गिरीश कुमार ने 246/300 अंक अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। गरिमन औजला ने 10 मीटर एयर पिस्टल (ISSF यूथ पुरुष वर्ग) में भी 555/600 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
10 मीटर एयर पिस्टल (NR यूथ बॉयज़) में वीरेन गुलिया ने 372/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।
10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ वर्ग) में अंश कौशल ने 384/400 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
महिला वर्ग में, प्रियांशी अरोड़ा ने 10 मीटर एयर राइफल (सब यूथ) में 384/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर सभी को गौरवान्वित किया।
विद्यालय प्रबंधन,प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने इन सभी छात्रों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रणाली और खेलों के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है।

Leave a Reply