अर्की
कैप्टन विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में शहीदी दिवस मनाया गया। सबसे पहले शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गए। इसके उपरांत उनके जीवन वीर गाथा पर प्रकाश डाला गया ।छात्राओं ने देशभक्ति के गीत, कविता पाठ द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही बैग फ्री डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत व भाषा गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं को देशभक्ति पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता, एकल गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य भारतेंदु भार्गव ने छात्राओं को देश के लिए जीवन अर्पण के लिए अनुशासन अपनाने पर बल दिया। विजेता छात्राओं को पुरस्कार विस्तृत कर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे।




