March 5, 2026 2:42 am

राजकीय महाविद्यालय अर्की में दिनांक 12 जुलाई से 21 जुलाई ,तक एम ए इतिहास तथा एम ए अंग्रेजी विषय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ इसके अतिरिक्त पीजीडीसीए के लिए भी ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित।

[adsforwp id="60"]

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में दिनांक 12 जुलाई , 2025 से 21 जुलाई , 2025 तक एम ए इतिहास तथा एम ए अंग्रेजी विषय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है इसके अतिरिक्त पीजीडीसीए के लिए भी ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। पहली सूची में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों की वरीयता सूची 22 जुलाई , 2025 को लगाई जाएगी। विद्यार्थी 23 जुलाई, 2025 से 25 जुलाई, 2025 तक फीस जमा करवा सकते हैं।

दूसरी वरीयता सूची 26 जुलाई को लगाई जाएगी विद्यार्थी 28 से 29 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं ।

नियमित
कक्षाएं 1 अगस्त, 2025 से आरंभ हो जाएंगी।

पीजीडीसीए में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी किसी भी विषय में स्नातक होने चाहिए।

प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी । प्रवेश प्रक्रिया संबंधी अन्य विवरण एम ए इतिहास तथा एम ए अंग्रेजी की भांति ही रहेगा।

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे एम ए इतिहास, एम ए अंग्रेजी तथा पीजीडीसीए में प्रवेश लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें ताकि वे उपर्युक्त कोर्सेज में शिक्षा ग्रहण करके लाभ ले सकें।

Leave a Reply