December 13, 2025 6:34 pm

सुभाष शर्मा हिमाचली का “बाड़ादेवा रिया ज़ातरा जो‌ आसां जाई लैणा” को विधायक अर्की संजय अवस्थी द्वारा किया गया रिलीज़

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

बाघल होटल दाड़लाघाट में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नम्होल (टेपरा) निवासी सुभाष शर्मा द्वारा लिखा ओर स्वरबद्ध भजन “बाड़ादेवा रिया ज़ातरा जो‌ आसां जाई लैणा” को विधायक अर्की संजय अवस्थी द्वारा रिलीज़ किया गया। इस भजन के लेखक और स्वरबद्ध करने वाले स्वयं सुभाष शर्मा हैं,जबकि संगीत परमजीत पम्मी द्वारा दिया गया है। डीओपी साहिल वर्मा ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है और पोस्टर डिज़ाइन कनिष्क वर्मा द्वारा किया गया है। यह भजन सुभाष शर्मा के यूट्यूब चैनल सुभाष शर्मा हिमाचली पर उपलब्ध है। सुभाष शर्मा एक प्रसिद्ध हिमाचली गायक और लेखक हैं,जिन्होंने अपने संगीत सफर की शुरुआत स्कूल के दिनों से की। उन्होंने हिमाचल के पारंपरिक गीत,लोक गाथाएं,संस्कार गीत,विवाह गीत आदि गीतों को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है,जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किए गए हैं। विधायक अर्की संजय अवस्थी ने कहा कि सुभाष शर्मा का यह भजन “बाड़ादेवा रिया ज़ातरा जो‌ आसां जाई लैणा” हिमाचल की संस्कृति और धरोहर को प्रदर्शित करता है। उन्होंने सुभाष शर्मा को इस भजन के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी प्रतिभा और मेहनत से हिमाचल की संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर मोहन सिंह ठाकुर,बलिराम शर्मा,तीर्थ राम,दीपराम,संजीव शर्मा,नीलकमल,विवेक,लक्ष्य,मुकेश,रेखा,मनोज गौतम,जगदीश ठाकुर,राजेंद्र पंवर,काकू,तनुज,दलीप सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply