February 5, 2026 8:40 am

ग्राम पंचायत रौड़ी में 13 जुलाई को होगा निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य से और ग्राम पंचायत रौडी के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मार्कण्डेश्वर हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से रविवार 13 जुलाई को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन रौडी प्राथमिक विद्यालय के पास किया जा रहा है। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने बताया कि इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,आंख रोग विशेषज्ञ,नाक,कान और गला रोग विशेषज्ञ,त्वचा रोग विशेषज्ञ,एमडी फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Advertisement